भाकृअनुप–अटारी जोन-10, हैदराबाद के अंतर्गत केवीके द्वारा आयोजित खेत बचाओ अभियान पर रिपोर्ट

भाकृअनुप–अटारी जोन-10, हैदराबाद के अंतर्गत केवीके द्वारा आयोजित खेत बचाओ अभियान पर रिपोर्ट

1 जून, 2026, हैदराबाद

आज आंध्र प्रदेश के शीर्ष आठ डीएपी-उपभोगी जिलों में संचालित खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत अनंतपुर, बापटला, गुंटूर, नंदयाल, पलनाडु तथा प्रकाशम जिलों में कुल 6 जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिससे 312 किसान लाभान्वित हुआ। इसके अतिरिक्त 2 प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें 123 किसानों ने भाग लिया। साथ ही 85 किसानों ने केवीके का दौरा कर वैज्ञानिकों एवं विशेषज्ञों के साथ तकनीकी मार्गदर्शन हेतु संवाद किया।

प्रदर्शन गतिविधियों के अंतर्गत 4 हरी खाद (ग्रीन मैन्योरिंग) प्रदर्शन, 5 जैव उर्वरक (बायो-फर्टिलाइजर) प्रदर्शन तथा 3 अन्य प्रदर्शन आयोजित किए गए, जिनका उद्देश्य संतुलित उर्वरक उपयोग एवं मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन को बढ़ावा देना था। प्रत्यक्ष विस्तार गतिविधियों के माध्यम से अभियान ने 545 किसानों तक भौतिक रूप से पहुंच बनाई, जबकि व्हाट्सएप, फेसबुक, एक्स तथा अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्मों के माध्यम से व्यापक प्रसार कर 1,11,015 किसानों एवं हितधारकों तक संदेश पहुंचाया गया। इस प्रकार अभियान ने कुल 1,11,560 लाभार्थियों तक पहुंच बनाते हुए संतुलित उर्वरक उपयोग, समेकित पोषक तत्व प्रबंधन तथा टिकाऊ मृदा स्वास्थ्य प्रथाओं के प्रति जागरूकता को उल्लेखनीय रूप से सुदृढ़ किया।

Report on Khet Bachao Abhiyan Organised by KVKs under ICAR–ATARI Zone X, Hyderabad

01.06.2026 को भाकृअनुप–कृषि प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान (अटारी), जोन-10, हैदराबाद के अंतर्गत संचालित 72 कृषि विज्ञान केंद्रों (केवीके) द्वारा आयोजित खेत बचाओ अभियान के तहत आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु तथा पुडुचेरी में कुल 18 जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिससे 616 किसान लाभान्वित हुए। इसके अतिरिक्त 5 प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिनमें 209 किसानों ने भाग लिया, जबकि 1 किसान गोष्ठी/फील्ड डे के माध्यम से 16 किसानों तक पहुंच बनाई गई। कुल 139 किसानों ने केवीके का दौरा कर वैज्ञानिकों एवं विशेषज्ञों से तकनीकी मार्गदर्शन प्राप्त किया।

प्रदर्शन गतिविधियों के अंतर्गत पूरे जोन में 5 हरी खाद (ग्रीन मैन्योरिंग) प्रदर्शन, 4 जैव उर्वरक (बायो-फर्टिलाइजर) प्रदर्शन तथा 5 अन्य पोषक तत्व प्रबंधन प्रदर्शन आयोजित किया गया। प्रत्यक्ष विस्तार गतिविधियों के माध्यम से अभियान ने 1,005 किसानों तक भौतिक रूप से पहुंच बनाई, जबकि व्हाट्सएप, फेसबुक, एक्स तथा अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्मों के माध्यम से व्यापक प्रसार कर 1,46,011 किसानों एवं हितधारकों तक संदेश पहुंचाया गया। इस प्रकार अभियान ने कुल 1,47,016 लाभार्थियों तक पहुंच बनाते हुए संतुलित उर्वरक उपयोग, समेकित पोषक तत्व प्रबंधन तथा मृदा स्वास्थ्य संरक्षण के प्रति जागरूकता को पूरे जोन में उल्लेखनीय रूप से सुदृढ़ किया।

(स्रोत: भाकृअनुप–कृषि प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान, जोन-10, हैदराबाद)

×