5 जून, 2026, मेघालय
भाकृअनुप-एनईएच, उमियाम, ने आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मेघालय के री भोई जिले के पुरदुआ गांव में री लाजोंग एफपीओ के सदस्यों और किसानों के लिए खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत एक गहन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।
किसानों को पर्यावरणीय स्थिरता के लिए मृदा स्वास्थ्य के महत्व तथा राष्ट्रव्यापी खेत बचाओ अभियान कार्यक्रम के उद्देश्यों के बारे में अवगत कराया गया, जिसका उद्देश्य उर्वरकों के संतुलित उपयोग, जैव उर्वरकों के प्रयोग, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण तथा जलवायु-अनुकूल कृषि पद्धतियों के माध्यम से मृदा स्वास्थ्य और सतत कृषि को बढ़ावा देना है।

किसानों को उत्पादकता में सुधार करने के साथ-साथ पर्यावरण की रक्षा के लिए भी सतत कृषि पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम के दौरान इसमें भाग लेने वाले 64 किसानों के बीच फ्रेंचबीन, धनिया, करेला और खीरे के बीज भी वितरित किए गए।
(स्रोत: भाकृअनुप अनुसंधान परिसर, एनईएच क्षेत्र, उमियाम, मेघालय)







फेसबुक पर लाइक करें
यूट्यूब पर सदस्यता लें
X पर फॉलो करना X
इंस्टाग्राम पर लाइक करें