भाकृअनुप–आईआईएमआर, हैदराबाद एवं संबद्ध संस्थानों में राजभाषा कार्यान्वयन के निरीक्षण कार्यक्रम का आयोजन

भाकृअनुप–आईआईएमआर, हैदराबाद एवं संबद्ध संस्थानों में राजभाषा कार्यान्वयन के निरीक्षण कार्यक्रम का आयोजन

10 मार्च, 2026, हैदराबाद

श्री राम दयाल शर्मा, संयुक्त निदेशक (राजभाषा), भाकृअनुप, ने भाकृअनुप–भारतीय श्री अन्न अनुसंधान संस्थान (भाकृअनुप–आआईएमआर), हैदराबाद, में राजभाषा कार्यान्वयन गतिविधियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इसके संबद्ध संस्थानों का भी निरीक्षण किया, जिसमें भाकृअनुप–केन्द्रीय शुष्क भूमि कृषि अनुसंधान संस्थान, हैदराबाद; भाकृअनुप–भारतीय तिलहन अनुसंधान संस्थान, हैदराबाद; भाकृअनुप–कृषि प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान, हैदराबाद; भाकृअनुप–भारतीय चावल अनुसंधान संस्थान, हैदराबाद; भाकृअनुप–पोल्ट्री अनुसंधान निदेशालय, हैदराबाद, तथा भाकृअनुप–राष्ट्रीय मांस अनुसंधान केन्द्र, हैदराबाद, शामिल हैं।

Inspection of Official Language Implementation Organised at ICAR–IIMR, Hyderabad and Sister Institutions

आगमन पर उनका स्वागत डॉ. सी. तारा सत्यवती, निदेशक, भाकृअनुप–आईआईएमआर, द्वारा किया गया। अपने दौरे के दौरान उन्होंने संस्थान की राजभाषा कार्यान्वयन रिपोर्ट का विस्तृत एवं बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने गतिविधियों के सुचारू रूप से संचालन की सराहना की तथा राजभाषा के प्रभावी क्रियान्वयन को और सुदृढ़ एवं तीव्र बनाने हेतु रचनात्मक सुझाव दिया।

इस निरीक्षण प्रक्रिया का समन्वय डॉ. महेश कुमार, सहायक मुख्य तकनीकी अधिकारी (राजभाषा) द्वारा निदेशक, भाकृअनुप–आईआईएमआर के मार्गदर्शन में किया गया।

(स्रोत: भाकृअनुप–भारतीय श्री अन्न अनुसंधान संस्थान, हैदराबाद)

×