This is Beta Website, Contents of the website is being updated....

Emblem_of_India
Department of Agriculture Research & Education Ministry of Agriculture & Farmers Welfare Government of India
अंतर्देशीय मत्स्य पालक किसानों के आजीविका सहायता हेतु हितधारकों से परामर्श एवं मत्स्य-इनपुट वितरण कार्यक्रम का आयोजन

7 मार्च, 2024, पुडुचेरी

भाकृअनुप-राष्ट्रीय मत्स् आनुवंशिक संसाधन ब्यूरो (एनबीएफजीआर), लखनऊ ने आज पुडुचेरी के अन्तर्देशीय मत्स्य पालक किसानों के लिए आजीविका में सहयोग प्रदान करने हेतु  तथा मत्स्य पालन से संबन्धित इनपुट प्रदान करने के लिए हितधारकों के साथ बैठक का आयोजन डॉ. यू.के. सरकार, निदेशक, भाकृअनुप-एनबाएफजीआर के मार्गदर्शन तथा फिश फॉर ऑल सेंटर, एम.एस स्वामिनाथन रिसर्च फाउंडेशन, पूम्पुहार, पोस्ट ग्रेजुएट स्टडीज एंड रिसर्च के लिए कांची मामुनिवर गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट के सहयोग से संम्पन्न हुआ।

Stakeholders consultation and fishery-input distribution for livelihood support for inland fish farmers

कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों को मछली पालन के लिए आवश्यक इनपुट जैसे कटाई के लिए जाल, हापा, चारा आदि वितरित किए गए।

श्री पी.एम.एल. कल्याणसुंदरम, विधान सभा सदस्य, पुडुचेरी, श्री अमन शर्मा, निदेशक, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, पुडुचेरी, श्री एम. सेल्वराज, निदेशक, केएमजीआईपीएसआर, डॉ. जी.एन. हरिहरन, कार्यकारी निदेशक, एमएसएसआरएफ, डॉ. एस. वेलिविझी, प्रमुख, फिश फॉर ऑल सेंटर, एम.एस. स्वामीनाथन रिसर्च फाउंडेशन ने कार्यक्रम में भाग लिया।

कार्यक्रम में पांडिचेरी के 26 गांवों के कुल 100 मत्स्य पालक किसानों ने भाग लिया।

(स्रोत: भाकृअनुप-राष्ट्रीय मत्स् आनुवंशिक संसाधन ब्यूरो, लखनऊ)