Emblem_of_India
Department of Agriculture Research & Education Ministry of Agriculture & Farmers Welfare Government of India
विश्व पर्यावरण दिवस: भाकृअनुप-सीएमएफआरआई द्वारा प्लास्टिक प्रदूषण पर वृक्षारोपण अभियान तथा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

5 जून, 2023

भाकृअनुप-केन्द्रीय समुद्री मात्स्यिकी अनुसंधान संस्थान (सीएमएफआरआई) द्वारा आज अपने विभिन्न क्षेत्रीय केन्द्रों और अनुसंधान स्टेशनों पर कई पहल के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया।

World-Environment-Day-ICAR-CMFRI-03.jpg   World-Environment-Day-ICAR-CMFRI-01.jpg

विशाखापत्तनम क्षेत्रीय केन्द्र ने संस्थान तथा पेड़ा जलारिपेटा मत्स्यपालक गांव, विशाखापत्तनम में वृक्षारोपण अभियान चलाया। डीएचएएन फाउंडेशन के सहयोग से पेड़ा जलारिपेटा मत्स्यपालक गांव के मछुआरों के साथ एक जागरूकता कार्यशाला-सह-वृक्षारोपण अभियान भी चलाया गया। भाकृअनुप-सीएमएफआरआई के वीआरसी के वैज्ञानिकों ने समुद्री पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन तथा तटीय जैव विविधता के संरक्षण पर जागरूकता व्याख्यान दिया। जलवायु परिवर्तन के बारे में उनकी धारणा एवं भविष्य में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए किए गए उपायों के बारे में मछुआरों के साथ एक संवादात्मक चर्चा की गई।

World-Environment-Day-ICAR-CMFRI-02.jpg

विझिंजम क्षेत्रीय केन्द्र ने एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें 'बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन' विषय पर एक व्याख्यान भी दिया गया। पौधा वितरण अभियान भी आयोजित किया गया।

इस अवसर पर, मैंगलोर क्षेत्रीय केन्द्रों ने प्लास्टिक प्रदूषण पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसका विषय 'बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन' था। डॉ. पी.के. कृष्णकुमार, वरिष्ठ सलाहकार, किंग फहद पेट्रोलियम एवं खनिज विश्वविद्यालय, सऊदी अरब ने 'समुद्री पर्यावरण में प्लास्टिक से प्रदूषण: प्रभाव तथा शमन उपाय' विषय पर एक विशेष व्याख्यान दिया।

वेरावल रिसर्च स्टेशन ने विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर इनाज, वेरावल में नई अधिग्रहीत भूमि पर वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया। भूमि की सीमा के साथ 250 से अधिक पेड़ पौधे लगाए गए।

(स्रोत: भाकृअनुप-केन्द्रीय समुद्री मात्स्यिकी अनुसंधान संस्थान, कोचीन)