Emblem_of_India
Department of Agriculture Research & Education Ministry of Agriculture & Farmers Welfare Government of India
मूंगफली आधारित डेयरी एनालॉग्स प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

6 मार्च, 2024, लुधियाना

भाकृअनुप-केन्द्रीय कटाई-पश्चात अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान, लुधियाना ने पंजाब के बरनाला, मोगा तथा लुधियाना जिलों की 250 महिला किसानों के लिए एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करके अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। यह प्रशिक्षण अनुसूचित जाति उप-योजना के अंतर्गत मूंगफली आधारित डेयरी एनालॉग्स पर केन्द्रित था।

Groundnut-Based Dairy Analogues Training

मुख्य अतिथि, श्रीमती उपिंदरजीत कौर बराड़, सहायक आयुक्त (सामान्य), लुधियाना. ने महिलाओं की स्वतंत्रता और सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण के महत्व पर बल दिया। उन्होंने सामाजिक एवं आर्थिक दोनों ही रूपों में महिलाओं की स्वायत्तता के महत्व पर भी प्रकाश डाला।

डॉ. नचिकेत कोतवालीवाले, निदेशक, भाकृअनुप-सीआईपीएचईटी, ने कृषि प्रसंस्करण में महिलाओं के सशक्तिकरण में कार्यक्रम की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला तथा कटाई-पश्चात अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी में शामिल लोगों के लिए संस्थान के निरंतर समर्थन को दोहराया।

डॉ. रणजीत सिंह, प्रमुख, प्रौद्योगिकी हस्तांतरण प्रभाग, ने संस्थान की गतिविधियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया।

ग्रांट थॉर्नटन भारत, एचडीएफसी परिवर्तन परियोजना तथा भाकृअनुप-सीआईपीईएचईटी लुधियाना ने महिला किसानों के प्रयासों में सहायता करने और उनकी क्षमताओं को बढ़ाने के लिए स्प्रे पंप और मूंगफली-आधारित एनालॉग्स पर एक मैनुअल वितरित करने के लिए सहयोग किया।

(स्रोत: भाकृअनुप-केन्द्रीय कटाई-पश्चात अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान, लुधियाना)