महानिदेशक, भाकृअनुप ने भाकृअनुप–एनएमआरआई, हैदराबाद में गेस्ट हाउस एनेक्सी का किया उद्घाटन

महानिदेशक, भाकृअनुप ने भाकृअनुप–एनएमआरआई, हैदराबाद में गेस्ट हाउस एनेक्सी का किया उद्घाटन

8 मार्च, 2026, हैदराबाद

डॉ. एम.एल. जाट, सचिव (डेयर) एवं महानिदेशक (भाकृअनुप), भाकृअनुप–राष्ट्रीय मांस अनुसंधान संस्थान (भाकृअनुप–एनएमआरआई), हैदराबाद, का दौरा किया तथा गेस्ट हाउस एनेक्सी भवन का उद्घाटन किया, जिससे मांस एवं पशुधन क्षेत्र में अनुसंधान एवं क्षमता निर्माण के लिए संस्थान के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ किया गया।

अपने दौरे के दौरान डॉ. जाट ने मांस गुणवत्ता, खाद्य सुरक्षा, मूल्य संवर्धन तथा अपशिष्ट के मूल्यवर्धन (वेस्ट वैलोराइजेशन) पर चल रहे अनुसंधान कार्यों की समीक्षा की तथा पशुधन एवं मांस मूल्य श्रृंखला में प्रौद्योगिकी के व्यावसायीकरण तथा स्टार्टअप्स को समर्थन देने में भाकृअनुप–एनएमआरआई के प्रयासों की सराहना की।

DG, ICAR Inaugurates Guest House Annexe at ICAR–NMRI, Hyderabad

सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने पशुधन क्षेत्र में मूल्य संवर्धन बढ़ाने, ग्रामीण उद्यमिता को प्रोत्साहित करने, किसानों की आय में वृद्धि करने तथा सतत पशुधन उत्पादन सुनिश्चित करने के लिए अनुसंधान, नवाचार और उद्योगों के साथ समन्वय को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि उपभोक्ताओं के विश्वास और निर्यात वृद्धि के लिए गुणवत्ता अत्यंत महत्वपूर्ण है तथा वैज्ञानिकों को पशुधन एवं मांस प्रसंस्करण क्षेत्र के विकास हेतु नवीन प्रौद्योगिकियों के विकास के लिए प्रेरित किया।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर डॉ. जाट ने इस क्षेत्र में योगदान देने वाली महिला उद्यमियों को सम्मानित भी किया।

DG, ICAR Inaugurates Guest House Annexe at ICAR–NMRI, Hyderabad

मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए डॉ. एस.बी. बारबुद्धे, निदेशक, भाकृअनुप–एनएमआरआई, ने संस्थान की प्रमुख अनुसंधान उपलब्धियों, प्रौद्योगिकी विकास पहलों तथा प्रसार गतिविधियों का विवरण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान संस्थान के प्रकाशनों का भी विमोचन किया गया।

इस कार्यक्रम में भाकृअनुप के स्थानीय संस्थानों के निदेशक, वैज्ञानिक, कर्मचारी, उद्यमी तथा भाकृअनुपृ–एनएमआरआई से जुड़े अन्य हितधारक उपस्थित रहे।

(स्रोत: भाकृअनुप–राष्ट्रीय मांस अनुसंधान संस्थान, हैदराबाद)

×