Emblem_of_India
Department of Agriculture Research & Education Ministry of Agriculture & Farmers Welfare Government of India
मधुमक्खी पालन पर प्रशिक्षण पाठ्यक्रम का आयोजन

5 अगस्त 2023, पुणे

बैंक ऑफ बड़ौदा, पुणे की एक सीएसआर पहल, ग्रामीण कौशल रोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरएसईटीआई) तथा भाकृअनुप-फ्लोरीकल्चरल रिसर्च निदेशालय (डीएफआर), पुणे के सहयोग से 5 अगस्त से 14 अगस्त, 2023 तक मधुमक्खी पालन पर 10-दिवसीय पाठ्यक्रम का आयोजन कर रहा है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन आज किया गया।

Training course on beekeeping

यह पाठ्यक्रम विशेष रूप से महाराष्ट्र के 18 से 45 वर्ष की आयु के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

मुख्य अतिथि, डॉ. के.वी. प्रसाद, निदेशक, भाकृअनुप-डीएफआर ने मधुमक्खियों के महत्व, मानवता के लिए उनकी पारिस्थितिकी तंत्र सेवाओं और मधुमक्खी-अनुकूल वनस्पतियों की भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने उद्यमिता से संबंधित विविध सफलता की कहानियां भी साझा की।

आरएसईटीआई के निदेशक, श्री दिनेश पाटिल ने आरएसईटीआई की कार्यप्रणाली, प्रशिक्षण के विषय और मधुमक्खी पालन पर प्रशिक्षण की इसकी पाठ्यक्रम संरचना के बारे में जानकारी दी। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए महाराष्ट्र के 10 जिलों से कुल 35 प्रतिभागियों ने नामांकन कराया।

(स्रोत: भाकृअनुप-फ्लोरीकल्चरल रिसर्च निदेशालय, पुणे)