Emblem_of_India
Department of Agriculture Research & Education Ministry of Agriculture & Farmers Welfare Government of India
क्षमता निर्माण-सह-जागरूकता एवं मत्स्य-आदान वितरण कार्यक्रम का आयोजन

16 फरवरी, 2024, अयोध्या

भाकृअनुप-राष्ट्रीय मत्स्य आनुवंशिक संसाधन ब्यूरो, लखनऊ ने आज आचार्य नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कुमारगंज, अयोध्या के अंतर्गत कृषि विज्ञान केन्द्र, मसोधा के सहयोग से अनुसूचित जाति के मत्स्य पालकों के कौशल विकास हेतु एससीएसपी घटक के अंतर्गत एक क्षमता निर्माण-सह-जागरूकता एवं मत्स्य-आदान वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया।

Capacity-building-cum-Awareness and Fishery-input distribution  Capacity-building-cum-Awareness and Fishery-input distribution

मुख्य अतिथि, डॉ. बिजेंद्र सिंह, कुलपति, एएनडीयूएटी, ने किसानों को बैकयार्ड सजावटी मछली पालन के माध्यम से अपनी आजीविका बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया।

विशिष्ट अतिथि, डॉ. यू.के. सरकार, निदेशक, भाकृअनुप-एनबीएफजीआर, ने मत्स्य पालकों से सजावटी मछली पालन, उन्नत वैज्ञानिक मछली पालन तथा सहभागी दृष्टिकोण के माध्यम से क्षेत्रीय मछली जैव विविधता के संरक्षण के माध्यम से आय अर्जित करने का आग्रह किया।

कार्यक्रम में बदलती जलवायु परिस्थितियों के मद्देनजर सतत मत्स्य संसाधन उपयोग, सजावटी मछली पालन एवं वैज्ञानिक मछली पालन पद्धतियों पर जोर दिया गया। विशेषज्ञों ने उन्नत मत्स्य पालन, रोग प्रबंधन और रोगाणुरोधी प्रतिरोध पर व्याख्यान तथा प्रदर्शन प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों को सजावटी मछलियाँ, काँच के एक्वेरियम, मछली का चारा, दवाइयाँ और आइस बॉक्स जैसी मत्स्य पालन सामग्री प्रदान की गई।

अनुसूचित जाति समुदाय के कुल 50 मत्स्य पालकों ने कार्यक्रम में भाग लिया।

(स्रोत: भाकृअनुप-राष्ट्रीय मत्स्य आनुवंशिक संसाधन ब्यूरो, लखनऊ)