17 मई, 2026, सिक्किम
भारत के माननीय उपराष्ट्रपति श्री सी.एन. राधाकृष्णन ने आज सिक्किम के गंगटोक स्थित एसजेएमएम ऑर्किडेरियम का दौरा किया तथा इसकी प्राकृतिक सुंदरता तथा राज्य की अद्भुत ऑर्किड जैव विविधता की सराहना की।
दौरे के दौरान डॉ. एस.पी. दास, निदेशक, भाकृअनुप-राष्ट्रीय ऑर्किड अनुसंधान केन्द्र ने माननीय उपराष्ट्रपति को भारत में ऑर्किड जैव विविधता एवं वर्तमान परिदृश्य, ऑर्किड संरक्षण, अनुसंधान तथा विकास संबंधी गतिविधियों की जानकारी दी।

ऑर्किड एक्सपीरियंस सेंटर में प्रदर्शित दुर्लभ एवं आकर्षक ऑर्किड प्रजातियों का अवलोकन करते हुए माननीय उपराष्ट्रपति ने विशिष्ट प्रजातियों के संरक्षण तथा जैव विविधता संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने में ऑर्किडेरियम की भूमिका की प्रशंसा की।
इस अवसर पर सिक्किम के मुख्यमंत्री श्री प्रेम सिंह तमांग, उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कृष्णा कुमारी राय, सिक्किम के मुख्य सचिव, सिक्किम शहरी विकास विभाग (UDD) के आयुक्त-सह-सचिव श्री जितेंद्र सिंह राजे तथा एसजेएमएम ऑर्किड एक्सपीरियंस सेंटर के प्रबंधन से जुड़े जीएमसी की पूरी टीम, जिसका नेतृत्व आयुक्त श्री गैरी चोपेल कर रहे थे, उपस्थित रहे।

इसी दिन पूर्व में श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केन्द्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री, ने भी ऑर्किडेरियम का दौरा किया तथा ऑर्किड एक्सपीरियंस सेंटर में प्रदर्शित भव्य ऑर्किड विविधता को प्रस्तुत करने के प्रयासों की सराहना की।
(स्रोत: भाकृअनुप-राष्ट्रीय ऑर्किड अनुसंधान केन्द्र, सिक्किम)







फेसबुक पर लाइक करें
यूट्यूब पर सदस्यता लें
X पर फॉलो करना X
इंस्टाग्राम पर लाइक करें