Emblem_of_India
Department of Agriculture Research & Education Ministry of Agriculture & Farmers Welfare Government of India
भाकृअनुप-वीपीकेएएस, अल्मोड़ा को छठवीं अंतरराष्ट्रीय सस्य विज्ञान कांग्रेस में मिला सर्वोत्तम प्रदर्शनी पुरस्कार

28 नवंबर, 2025, नई दिल्ली/अल्मोड़ा

भाकृअनुप-विवेकानन्‍द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (वीपीकेएएस), अल्मोड़ा के स्टाल को छठवीं अंतरराष्ट्रीय सस्य विज्ञान कांग्रेस के दौरान सर्वोत्तम प्रदर्शनी का प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त हुआ। इस अंतरराष्ट्रीय कांग्रेस का आयोजन दिनांक 24 से 26 नवंबर, 2025 को राष्ट्रीय भौतिक प्रयोगशाला (एनपीएल), नई दिल्ली में किया गया था।

   

कांग्रेस के दौरान विभिन्न सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थानों द्वारा विकसित नवीन कृषि तकनीकियों एवं उपलब्धियों का प्रदर्शन किया गया। प्रस्तुत प्रदर्शनों में भाकृअनुप-वीपीकेएएस की प्रदर्शनी को उत्कृष्टता के आधार पर सर्वोत्तम चुना गया।

डॉ. एम.एल. जाट, सचिव (डेयर) एवं महानिदेशक (भाकृअनुप) तथा डॉ. हिमांशु पाठक, महानिदेशक, अंतर्राष्ट्रीय अर्ध-शुष्क उष्णकटिबंधीय फसली अनुसंधान संस्थान, हैदराबाद, द्वारा संस्थान की टीम डॉ. प्रकाश चंद्र घासल, डॉ. अमित कुमार, डॉ. राजेंद्र प्रसाद मीणा, श्री नारायण राम आर्य और श्री राजेंद्र प्रसाद को अंतरराष्ट्रीय सस्य विज्ञान कांग्रेस के समापन समारोह में यह पुरस्कार प्रदान किया गया।

इस उपलब्धि पर डॉ. लक्ष्मी कान्‍त, निदेशक, वीपीकेएए, ने टीम को हार्दिक बधाई दी।

(स्रोतः भाकृअनुप-विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, अल्मोड़ा)