Emblem_of_India
Department of Agriculture Research & Education Ministry of Agriculture & Farmers Welfare Government of India
भाकृअनुप-भारतीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान, इंदौर एवं आईटीसी लिमि. द्वारा किसानों के लिए जलवायु स्मार्ट कृषि पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

25 – 29 जुलाई, 2022, इंदौर

भाकृअनुप-भारतीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान, इंदौर तथा आईटीसी लिमिटेड द्वारा हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन (एमओए) के अनुसार मिशन “सुनहरा कल” के अन्तर्गत संस्थान के वैज्ञानिकों द्वारा किसानों को “जलवायु स्मार्ट प्रोद्योगिकी” के बारे में बताया गया। इस “पांच एक दिवसीय प्रशिक्षण सत्र” का प्रारंभ 25 जुलाई, 2022 को किया गया। इसके अंतर्गत मध्य प्रदेश के इंदौर, उज्जैन, भोपाल, सीहोर, देवास एवं विदिशा जिले से 200 से अधिक किसानों का मार्गदर्शन भी किया गया।

01_18

 

02_18

इस कार्यक्रम के नोडल अधिकारी, डॉ. राकेश कुमार वर्मा (सस्य विज्ञान) के साथ-साथ डॉ. राघवेन्द्र मदार (सस्य विज्ञान), लक्ष्मण सिंह राजपूत (पादप रोग विशेषज्ञ) तथा डॉ. लोकेश कुमार मीणा (कीट विज्ञान) द्वारा खेती के अनुशंसित तरीकों के उचित उपयोग के बारे में जानकारी दी तथा जल निकास के उचित प्रबंधन के बारे में जागरूक किया।

03_14

इस सत्र के दौरान किसानों को संस्थान के प्रदर्शन प्रक्षेत्र का भी भ्रमण कराया गया तथा खेती की सही तकनीकों का समय पर उपयोग करने के बारे में भी जानकारी दी गयी।  

(स्रोत: भाकृअनुप-भारतीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान, इंदौर, मध्य प्रदेश)