20 जून, 2026, अविकानगर
भाकृअनुप-केन्द्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान, अविकानगर, में को शाम 5 बजे मुख्य अथिति श्रीमान कन्हैयालाल चौधरी, मंत्री पीएचईडी, राजस्थान सरकार, डॉ अरुण कुमार तोमर, निदेशक, सीएसडब्ल्यूआरआई, की उपस्थिति मे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि की 23 वी किश्त के तहत 9.44 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसानों के बैंक खातों मे 18,880 करोड़ की राशि हस्तानान्तरण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण मालपुरा के 331 से अधिक किसानों (276 पुरुष एवं 55 महिला) को दिखाया गयाl

इस अवसर पर किसान ने लाइव प्रसारण कार्यक्रम को देखा एवं सुना तथा मुख्य अथिति द्वारा भी उपस्थित किसानों से फीडबैक लियाl
डॉ. तोमर द्वारा भी संस्थान द्वारा खेत बचाओ अभियान मे अपने संस्थान की चार टीम द्वारा संस्थान के आसपास के क्षेत्र के किसान के द्वारा किये सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुई इसके उदेश्य को अपनाने का निवेदन कियाl कार्यक्रम को अविकानगर मे विभिन्न भारत सरकार की स्कीम को संचालित करने वाली वैज्ञानिको टीम द्वारा समन्वयक किया गयाl

पीएम किसान सम्मान निधि कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ राजेश बिश्नोई द्वारा खेत बचाओ अभियान पर विस्तार से किसानों से चर्चा की गईl इस बार सभी को मिट्टी की जाँच अनुसार रासायनिक खाद उपयोग मे लेने की सलाह दी साथ मे ज्यादा से ज्यादा प्राकृतिक खेती की ओर मुड़ने का निवेदन कियाl
इस अवसर पर संस्थान से जुड़े आसपास के गांवो के 45 अनुसूचित जाति लाभार्थी को क़ृषि एवं पशुपालन आवश्यक सामान, जैसे- फीडिंग ट्रॉप, पानी की बोतल, स्टील बाल्टी, किसान टोर्च, मिनरल्स मिक्सचर्स एवं छाता का वितरण माननीय मंत्री, निदेशक, एससीएसपी स्कीम नोडल अधिकारी डॉ अजय कुमार, डॉ एस एस मिश्रा, डॉ लीलाराम गुर्जर, डॉ सत्यवीर सिंह डांगी, डॉ रंगलाल मीना की उपस्थिति मे किया गयाl

कार्यक्रम समापन पर कार्यक्रम मे दी गई जानकारी पर आयोजित प्रशनोतरी प्रतियोगिता विजेताओं को अथिति द्वारा इनाम देकर सम्मानित किया गयाl
(स्रोतः भाकृअनुप-केन्द्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान, अविकानगर)








Like on Facebook
Subscribe on Youtube
Follow on X X
Like on instagram