भाकअनुप-सीआईएआरआई क्षेत्रीय केन्द्र, मिनिकॉय, लक्षद्वीप द्वारा एमजीएमजी कार्यक्रम के तहत उर्वरकों के संतुलित उपयोग पर गहन अभियान का आयोजन

भाकअनुप-सीआईएआरआई क्षेत्रीय केन्द्र, मिनिकॉय, लक्षद्वीप द्वारा एमजीएमजी कार्यक्रम के तहत उर्वरकों के संतुलित उपयोग पर गहन अभियान का आयोजन

26 मई, 2026, मिनिकॉय, लक्षद्वीप

भाकृअनुप–कन्द्रीय द्वीपीय कृषि अनुसंधान संस्थान (सीआएआरआई), क्षेत्रीय केन्द्र, मिनिकॉय, ने भाकृअनुप, नई दिल्ली, द्वारा शुरू किए गए उर्वरकों के संतुलित उपयोग पर राष्ट्रव्यापी गहन अभियान के अंतर्गत मेरा गांव मेरा गौरव (एमजीएमजी) कार्यक्रम के तहत सफलतापूर्वक पाँच कार्यक्रम आयोजित किए।

इस अभियान में एक संगोष्ठी, एक क्षेत्र भ्रमण एवं जागरूकता कार्यक्रम, एक क्षेत्र प्रदर्शन-सह-जागरूकता कार्यक्रम तथा दो ग्राम सामुदायिक बैठकें शामिल थीं, जिनका आयोजन 18 अप्रैल, 2025 से 26 मई, 2026 के बीच लक्षद्वीप के मिनिकॉय द्वीप के विभिन्न स्थानों पर किया गया। कार्यक्रमों का मुख्य फोकस उर्वरकों का संतुलित उपयोग, मृदा परीक्षण आधारित पोषक तत्व प्रबंधन, एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन (आईएनएम), सूक्ष्म पोषक तत्वों की पूर्ति, जैव-उर्वरकों का उपयोग, जैविक पोषक तत्व प्रबंधन, किचन गार्डनिंग तथा नारियल की सतत खेती पद्धतियों पर रहा।

ICAR-CIARI Regional Station, Minicoy, Lakshadweep Conducts Intensive Campaign on Balanced Use of Fertilizers under MGMG Programme

अभियान गतिविधियों के दौरान मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन और पोषक तत्वों के संतुलित उपयोग पर तकनीकी सत्र तथा कृषक समुदाय के साथ संवाद आयोजित किए गए। विशेषज्ञों ने क्षेत्र भ्रमण और प्रदर्शन आयोजित कर मृदा नमूना संग्रह, उर्वरक उपयोग तथा पोषक तत्व प्रबंधन पद्धतियों पर व्यावहारिक मार्गदर्शन प्रदान किया।

अभियान में कुल 57 प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया, जिनमें 25 पुरुष किसान और 32 महिला कृषक शामिल थीं। कार्यक्रमों को कृषक समुदाय से उत्साहजनक प्रतिक्रिया प्राप्त हुई तथा मिनिकॉय द्वीप में सतत पोषक तत्व प्रबंधन और मृदा स्वास्थ्य सुधार के प्रति जागरूकता को सुदृढ़ किया गया।

(स्रोत: भाकृअनुप-केन्द्रीय द्वीपीय कृषि अनुसंधान संस्थान, श्री विजयपुरम, अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह)

×