2 नवम्बर, 2026, लखनऊ
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के मार्गदर्शन में देशव्यापी स्तर पर संचालित 'खेत बचाओ अभियान' के तहत लखनऊ के चिनहट ब्लॉक के ग्राम पपनामऊ में भाकृअनुप-एनबीएफजीआर, केवीके, भाकृअनुप-आईएसआरआई एवं कृषि-विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार ने संयुक्त रूप से 2 नवंबर, 2026 को एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।

श्रीमती अभिलाषा सिंह, अधिकारी, कृषि-विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार, डॉ. भूपेंद्र सिंह तथा डॉ. राम लखन, विषय विशेषज्ञ, केवीके, भाकृअनुप-आईएसआरआई, और डॉ. पी.के. प्रधान व डॉ. जसप्रीत सिंह, वैज्ञानिकों, भाकृअनुप-एनबीएफजीआर, ने किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान किया।
कार्यक्रम के दौरान उर्वरकों के संतुलित एवं विवेकपूर्ण उपयोग, रासायनिक खादों का कम से कम उपयोग करने तथा लंबी अवधि की मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने के लिए जैविक एवं प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ने पर विस्तार से चर्चा की गई। किसानों को मृदा परीक्षण की प्रक्रियाओं, मृदा स्वास्थ्य कार्ड के लाभों के साथ-साथ केवीके एवं भाकृअनुप की सेवाओं और नई सरकारी कृषि योजनाओं की जानकारी दी गई।
इसके अतिरिक्त, ग्रामीण आजीविका संवर्धन और महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण पर विशेष बल देते हुए स्वयं सहायता समूहों के गठन और उनके उत्पादों से आय अर्जित करने के तौर-तरीकों पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही, कृषि आय में वृद्धि हेतु एकीकृत मछली पालन की संभावनाओं पर भी एक महत्वपूर्ण सत्र आयोजित किया गया, तथा पर्यावरण की सुरक्षा के लिए फसल अवशेष न जलाने के प्रति जागरूक किया गया।
108 किसानों (70 महिलाओं और 38 पुरुषों) ने उत्साहपूर्वक इस कार्यक्रम भागीदारी की।
(भाकृअनुप-एनबीएफजीआर, लखनऊ)








Like on Facebook
Subscribe on Youtube
Follow on X X
Like on instagram