भाकृअनुप-वीपीकेएएस, अल्मोड़ा में 'पीएम किसान सम्मान निधि' की 24वीं किस्त जारी करने का लाइव प्रसारण

भाकृअनुप-वीपीकेएएस, अल्मोड़ा में 'पीएम किसान सम्मान निधि' की 24वीं किस्त जारी करने का लाइव प्रसारण

30 अक्टूबर, 2026, अल्मोड़ा

भाकृअनुप-विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (वीपीकेएएस), अल्मोड़ा में आज देश के करोड़ों किसानों के कल्याण को समर्पित अत्यंत महत्वपूर्ण कार्यक्रम 'प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि' (पीएम-किसान) योजना की 24वीं किस्त जारी किए जाने के राष्ट्रीय समारोह का सजीव प्रसारण सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।

 

संस्थान के डॉ. लक्ष्मी कान्त, निदेशक, भाकृअनुप-वीपीकेएएस, की अध्यक्षता में आयोजित इस भव्य एवं गरिमामयी कार्यक्रम में अल्मोड़ा और घनेली गांव के किसानों, कृषि वैज्ञानिकों, अधिकारियों एवं संस्थान के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर बनासकांठा (गुजरात) से आयोजित मुख्य राष्ट्रीय कार्यक्रम के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री के प्रेरणादायी संबोधन का सीधा प्रसारण देखा व सुना गया।

अल्मोड़ा जिले के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों से आए कृषकों ने संस्थान परिसर में बड़ी संख्या में उपस्थिति से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके पश्‍चात् बनासकांठा, गुजरात से आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम से सीधा संपर्क स्थापित किया गया, जहां देश के प्रधानमंत्री ने एक बटन दबाकर देश के करोड़ों लाभार्थी किसानों के बैंक खातों में 'पीएम किसान सम्मान निधि' की 24वीं किस्त की राशि सीधे हस्तांतरित की। सभागार में उपस्थित किसानों ने प्रधानमंत्री जी के विचारों को बहुत ही ध्यान से सुना और डिजिटल माध्यम से सीधे आर्थिक सहायता प्राप्त होने पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की।

 

यह संपूर्ण आयोजन न केवल केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के सजीव प्रसारण का एक मंच बना, बल्कि इसने वैज्ञानिकों और पर्वतीय कृषकों के बीच आपसी जुड़ाव, ज्ञान के आदान-प्रदान और कृषि के क्षेत्र में तकनीकी नवाचारों को बढ़ावा देने की दिशा में एक नया मील का पत्थर भी स्थापित किया।

इस कार्यक्रम में संस्‍थान के विभागाध्‍यक्षों, वैज्ञानिकों, कार्मिकों, किसानों सहित कुल 150 से अधिक प्रतिभागी सम्मिलित रहे।

(स्रोतः भाकृअनुप-विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, अल्मोड़ा)

×