3 जनवरी, 2026, अविकानगर,
भाकृअनुप-केन्द्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसन्धान संस्थान (वीपीकेएएस), अविकानगर, में आयोजित हो रहे "भाकृअनुप के पश्चिमी क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता - 2025" के समापन समारोह मंगलवार क़ो मुख्यअथिति डॉ यशपाल सिंह मलिक, संयुक्त निदेशक, भारतीय वेटरनरी अनुसन्धान संस्थान, बेरली उत्तरप्रदेश, विशिष्ट अथिति श्री सुरेश कुमार, सयुक्त सचिव व वरिष्ठ रजिस्ट्रार, भारतीय क़ृषि अनुसन्धान संस्थान, पूसा कैंपस, नई दिल्ली, की उपस्थिति में समापन कार्यक्रम संपन्न किया गया। इसकी अध्यक्षता डॉ. अरुण कुमार तोमर, निदेशक, वीपीकेएएस, द्वारा अथितियों के स्वागत के साथ किया गया।
मुख्य अथिति डॉ. यशपालसिंह मलिक ने अपने सम्बोधन मे सभी खिलाडी क़ो खेल क़ो अपने जीवन का नियमित हिस्सा बनाये रखने का निवेदन किया। उन्होंने कहा कि आज की भाग दौड़ की जिंदगी में विभिन्न खेल के माध्यम से मानव शरीर क़ो स्वस्थ रखने महत्वपूर्ण बताया। डॉ. मलिक ने अविकानगर परिसर में स्थापित डॉ देवेंद्र रोड खेलगाँव के साथ अन्य सभी व्यवस्थाओ के लिए निदेशक क़ो धन्यवाद, आभार एवं विजेताओ क़ो सुभकामनाएं दी।
विशिष्ट अथिति श्री सुरेश कुमार ने भी अपने सम्बोधन मे किये गये आयोजन के लिए निदेशक ओर उनकी टीम क़ो धन्यवाद दिया।
डॉ. तोमर द्वारा अविकानगर परिसर मे चार दिवसीय टूर्नामेंट में सभी प्रतिभागियों द्वारा अच्छे से व्यवहार एवं खेल भावना का परिचय देने के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही निदेशक द्वारा इस आयोजन के सहयोग करने वाले अपने समस्त कर्मचारियों एवं भागीदारी खिलाड़ी क़ो भी बहुत धन्यवाद के साथ आभार प्रकट किया।
देश के चार राज्यों राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र एवं उत्तर प्रदेश मे स्थित आईसीएआर के 18 संस्थानों द्वारा विभिन्न खेलों में 620 कर्मचारियों खिलाडी (580 पुरुष एवं 40 महिला) अपनी खेल क्षमता से दर्शकों का मनोरंजन करते हुई विभिन्न आयोजित प्रतियोगिता मे विजेता बने।
आज के आयोजित खेल में डॉ राजीव कुमार, वैज्ञानिक, वीपीकेएएस एवं फुटबॉल टीम कप्तान द्वारा फाइनल मुकाबला पेनल्टी शूटआउट मे 3-0 से बरेली टीम क़ो हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज कीl इसी प्रकार वॉलीबॉल स्माशिंग में अविकानगर टीम फाइनल में उपविजेता रही एवं क्रिकेट का फाइनल मुकाबला झाँसी संस्थान ने जीता।
बेस्ट मार्चपास्ट का अवार्ड राष्ट्रीय ब्यूरो ऑफ़ सॉइल सर्वे एंड लैंड यूज़ प्लानिंग नागपुर, बेस्ट महिला खिलाडी, मीना जोधा, काज़री, जोधपुर; बेस्ट खिलाडी पुरुष, महाराष्ट्र के संस्थान से, रवि कुमार व शिवम; ओवरआल चैंपियन ट्रॉफी, आईवीआरआई, बेरली क़ो प्रदान किया गया।
डॉ लीलाराम गुर्जर, खेल प्रभारी व समन्वयक, ने आयोजित चार दिवसीय विभिन्न खेलों के बारे मे विस्तार से बताया।
श्री इंद्र भूषण कुमार, आयोजन के सह समन्वयक, द्वारा कार्यक्रम में सभी सहयोगकर्ता, भागीदारी खिलाड़ियों, मीडियाकर्मी तथा अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापन दिया।
(स्रोतः भाकृअनुप-केन्द्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसन्धान संस्थान, अविकानगर)








Like on Facebook
Subscribe on Youtube
Follow on X X
Like on instagram