This is Beta Website, Contents of the website is being updated....

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के अधीनस्थ कृषि प्रणाली का पहाड़ी एवं पठारी अनुसंधान केन्द्र, रांची को राजभाषा का प्रथम पुरस्कार

8 दिसंबर, 2022, रांची

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर पटना के अधीनस्थ रांची स्थित कृषि प्रणाली का पहाड़ी एवं पठारी अनुसंधान केन्द्र को भारत सरकार की राजभाषा नीति के कुशल कार्यान्वयन के लिए पूर्व क्षेत्र के केन्द्रीय कार्यालयों में राजभाषा का प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ है।

IIGLRANCHI-01-15122022  IIGLRANCHI-02-15122022

यह राजभाषा पुरस्कार, 8 दिसंबर को भुवनेश्वर में आयोजित पूर्व तथा पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए संयुक्त क्षेत्रीय राजभाषा सम्मेलन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में प्रदान किया गया। इसमें पुरस्कार स्वरूप शील्ड तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है। समारोह में केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री, श्री अजय कुमार मिश्रा द्वारा रांची केन्द्र के प्रधान, डॉ अरुण कुमार सिंह को शील्ड तथा श्रीमती अणिमा प्रभा [तकनीकी अधिकारी (हिंदी अनुवादक)] को राजभाषा के उत्कृष्ट कार्यान्वयन के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

इस क्षेत्रीय राजभाषा सम्मेलन-सह-पुरस्कार वितरण समारोह में केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री के साथ संसदीय राजभाषा समिति के उपाध्यक्ष, श्री भर्तृहरि माहताब तथा केन्द्रीय गृह मंत्रालय, राजभाषा विभाग की संयुक्त सचिव, डॉ. मीनाक्षी जॉली भी उपस्थित थीं।

(स्रोतः भाकृअनुप-पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना के अधीनस्थ कृषि प्रणाली का पहाड़ी एवं पठारी अनुसंधान केन्द्र, रांची)