This is Beta Website, Contents of the website is being updated....

भाकृअनुपए-एनबीएसएसएलयूपी, क्षेत्रीय केन्द्र- कोलकाता में हिंदी पखवाड़े का उद्घाटन समारोह आयोजित

13 सितम्बर, 2023, कोलकाता

भाकृअनुप-एनबीएसएसएलयूपी, क्षेत्रीय केन्द्र- कोलकाता ने हिंदी पखवाड़ा का उद्घाटन समारोह का आज आयोजन किया।

मुख्य अतिथि, श्रीमती श्रुति मिश्रा, सहायक निदेशक, राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय, भारत सरकार ने उपस्थित होकर इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। उन्होंने अपने संबोधन में कर्मचारियों द्वारा दिन-प्रतिदिन के कार्यालयी कार्यों में हिंदी भाषा का उपयोग के लिए प्रोत्साहित किया। श्रीमती मिश्रा ने कहा कि हिंदी हमारी राजभाषा है और हमें गर्व के साथ इसका प्रचार प्रसार करना चाहिए। उन्होंने महत्वपूर्ण शोध निष्कर्षों को हिंदी में लिखने और प्रकाशित करने पर जोर दिया ताकि इसे बड़ी आबादी तक प्रसारित किया जा सके।

भाकृअनुपए-एनबीएसएसएलयूपी, क्षेत्रीय केन्द्र- कोलकाता में हिंदी पखवाड़े का उद्घाटन समारोह आयोजित  भाकृअनुपए-एनबीएसएसएलयूपी, क्षेत्रीय केन्द्र- कोलकाता में हिंदी पखवाड़े का उद्घाटन समारोह आयोजित

डॉ. एफ.एच. रहमान, केन्द्र के प्रमुख ने अपने संबोधन में कहा की वैश्विक स्तर पर लगभग 600 मिलियन बोलने वालों के साथ, हिंदी, दुनिया में तीसरी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा बन गई है। विश्व हिंदी दिवस भारत, नेपाल, मॉरीशस, सूरीनाम, गुयाना, त्रिनिदाद एवं टोबैगो और दक्षिण अफ्रीका सहित कई देशों में मनाया जाता है।

भारतीय संविधान ने 1950 में देवनागरी लिपि में हिंदी को संघ की आधिकारिक भाषा घोषित किया। विश्व हिंदी दिवस भारत और दुनिया भर में हिंदी भाषा के उपयोग एवं प्रसार को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है।

डॉ. अमृता दरीपा, प्रभारी, हिंदी सेल ने हिंदी पखवाड़ा के महत्व पर चर्चा की। उन्होंने 15 दिनों तक चलने वाले इस उत्सव के दौरान होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं के बारे में भी चर्चा की।

उद्घाटन समारोह के दौरान स्टाफ के लिए कविता पाठ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।

(स्रोतः भाकृअनुप-एनबीएसएसएलयूपी, क्षेत्रीय केन्द्र- कोलकाता)