This is Beta Website, Contents of the website is being updated....

भाकृअनुप-खरपतवार अनुसन्धान निदेशालय जबलपुर के प्रबंधन समिति की 31वीं बैठक का सफलतापूर्वक आयोजन

27 दिसम्बर, 2023, जबलपुर

भाकृअनुप-खरपतवार अनुसन्धान निदेशालय (डीडब्ल्यूआर), जबलपुर में आज संस्थान की प्रबंधन समिति की 31वीं बैठक का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

डॉ. जे.एस. मिश्र, निदेशक (डीडब्ल्यूआर) एवं चेयरमैन, प्रबंधन समिति की अध्यक्षता में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। निदेशक ने अपने स्वागत संबोधन में निदेशालय में चल रहे शोध, प्रसार, प्रशिक्षण सहित विगत वर्ष की उपलब्धियों पर जानकारी साझा की।

भाकृअनुप-खरपतवार अनुसन्धान निदेशालय जबलपुर के प्रबंधन समिति की 31वीं बैठक का सफलतापूर्वक आयोजन  भाकृअनुप-खरपतवार अनुसन्धान निदेशालय जबलपुर के प्रबंधन समिति की 31वीं बैठक का सफलतापूर्वक आयोजन

निदेशालय के वरिष्ठ वैज्ञानिकों के साथ-साथ भाकृअनुप द्वारा नामित वैज्ञानिकों, डॉ. जी. रविन्द्राचारी, हैदराबाद, डॉ. सुनील कुमार, मोदीपुरम, मेरठ, डॉ. अनिल दीक्षित, रायपुर, डॉ. दिनकर शर्मा, जबलपुर एवं केन्द्रीय कृषि मंत्री द्वारा नामित जबलपुर के दो प्रगतिशील किसान, श्री कुलकित राम चंद्र, सारधर जिला रायगढ़, छत्तीसगढ एवं श्री धुंव कुमार नाईक, ग्राम- सलैया, जिला- कटनी ने उक्त बैठक में भाग लिया।  बैठक में निदेशालय के विभिन्न प्रशासनिक, प्रबंधन एवं बजट संबंधी एजेंडों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई तथा उन पर समिति द्वारा अनुमति एवं सुझाव प्रदान किया गया। आने वाले समय में कृषि उत्पादन एवं कृषकों की आय बढ़ाने हेतु सस्ती, कारगर एवं सरल तकनीक उपलब्ध हो इस पर बैठत केन्द्रीत था।  

श्री राजेन्द्र हाडगे, प्रशासनिक अधिकारी एवं सदस्य सचिव द्वारा पिछली बैठक के कार्यवृत्त पर की गई कार्यवाही एवं भविष्य में किये जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की गई।

(स्रोतः भाकृअनुप-खरपतवार अनुसन्धान निदेशालय, जबलपुर)