This is Beta Website, Contents of the website is being updated....

भाकृअनुप-काजरी में थारपारकर गोवंश के नस्ल संवर्धन के लिए श्री प्रेम सिंह राव राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत

1 जनवरी, 2024, जोधपुर

भाकृअनुप-राष्ट्रीय पशु आनुवंशिक संसाधन ब्यूरो (एनबीएजीआर), करनाल, हरियाणा में आयोजित किसान दिवस व नस्ल संरक्षण पुरस्कार वितरण समारोह में श्री प्रेम सिंह राव, गांव– निम्बला, जोधपुर (राजस्थान) को थारपारकर गोवंश के संरक्षण हेतु की गई उन्नति व नस्ल सुधार की उपलब्धियों के लिए व्यक्तिगत श्रेणी में, राष्ट्रीय स्तर पर, द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया।

भाकृअनुप-काजरी में थारपारकर गोवंश के नस्ल संवर्धन के लिए श्री प्रेम सिंह राव राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत

श्री राव ने भाकृअनुप-काजरी, जोधपुर में स्थित गोवंश अनुसन्धान एवं प्रदर्शन इकाई से थारपारकर गायों में नस्ल संवर्धन का कार्य वर्ष 2016 में शुरू किया था। काजरी अनुसंधान संस्थान, जोधपुर के विभिन्न गोवंश शोध कार्यों के माध्यम से एक उन्नत पीढ़ी की मादा बछड़ा तैयार करने में मदद मिली।

काजरी संस्थान गौपालन की नवीनतम तकनीकों, जैसे- अति शुष्क जलवायु के अनुरूप आवास, संतुलित पशुआहार, बहुपोषक आहार बट्टिका, नवजात बछड़े/ बछड़ियों का वैज्ञानिक प्रबंधन, वर्ष भर चारा प्रबंधन आदि की जानकारी प्रदान करती है।

वर्तमान में लगभग सौ से अधिक संख्या में थारपारकर नस्ल के गोवंश वैज्ञानिक प्रबंधन एवं चिकित्सकीय देखरेख में पाले जा रहे हैं।

(स्रोतः भाकृअनुप-केन्द्रीय शुष्क क्षेत्र अनुसंधान संस्थान (काजरी), जोधपुर)