भाकृअनुप के महानिदेशक ने हयातनगर के भुवन रिसर्च फार्म में नए गेट का किया उद्घाटन

भाकृअनुप के महानिदेशक ने हयातनगर के भुवन रिसर्च फार्म में नए गेट का किया उद्घाटन

21 फरवरी, 2026, हैदराबाद

डॉ. एम.एल. जाट, सचिव (डेयर) एवं महानिदेशक (भाकृअनुप), ने आज हैदराबाद के हयातनगर में भाकृअनुप-केन्द्रीय बारानी कृषि अनुसंधान संस्थान के भुवन रिसर्च फार्म का दौरा किया।

इस दौरे के दौरान, डॉ. जाट ने पास के भाकृअनुप संस्थान के निदेशकों की मौजूदगी में भुवन रिसर्च फार्म में नव निर्मित गेट का उद्घाटन किया। उन्होंने दौरे के दौरान फार्म में एक पौधा भी लगाया।

DG, ICAR Inaugurates New Gates at Bhuvan Research Farm, Hayatnagar

डॉ. जाट ने जगह के हिसाब से तकनीकी का विकास करने तथा क्षमता निर्माण कार्यक्रम के जरिए किसानों को मजबूत बनाने के क्रिडा की प्रतिबद्धता की तारीफ की। उन्होंने संस्थान की उपलब्धियों को सिलसिलेवार तरीके से सूचीबद्ध करने के महत्व पर ज़ोर दिया ताकि यह सबकी नजर में आ सके। उन्होंने स्टाफ को जलवायु-अनुकूल कृषि तथा प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन पर राष्ट्रीय प्राथमिकता के साथ जुड़े किसान-केन्द्रित समाधान तथा हासिल किये जाने योग्य समाधान पर फोकस करने के लिए भी प्रोत्साहित किया।

DG, ICAR Inaugurates New Gates at Bhuvan Research Farm, Hayatnagar

इसके बाद भाकृअनुप-क्रिडा के स्टाफ के साथ एक संवादात्मक सत्र हुआ। शुरुआत में, डॉ. वी.के. सिंह, निदेशक, भाकृअनुप-क्रिडा, ने महानिदेशक को अनुसंधान फार्म में मौजूद सुविधाओं एवं यहां चल रही अनुसंधान गतिविधियों के बारे में जानकारी साझा किया।

(स्रोत: भाकृअनुप-केन्द्रीय बारानी कृषि अनुसंधान संस्थान, हैदराबाद)

×