सभी परिपत्र

सभी परिपत्र

भाकृअनुप-सीबा और बायोटेक कंसोर्टियम इंडिया लिमिटेड ने "जल क्षेत्र के लिए जीएम फसलें और उनके डेरिवेटिव: अवसर और आगे का रास्ता" विषय पर एक जागरूकता कार्यशाला की आयोजित

25 जुलाई, 2023, चेन्नई

भाकृअनुप-केन्द्रीय खाराजल जीव पालन संस्थान (सीबा) तथा बायोटेक कंसोर्टियम प्राइवेट लिमिटेड (बीसीआईएल) ने संयुक्त रूप से भाकृअनुप-सीबा, चेन्नई में "जल क्षेत्र के लिए जीएम फसलें एवं उनके डेरिवेटिव: अवसर और आगे का रास्ता" विषय पर कार्यशाला की मेजबानी की। इस कार्यशाला का प्रमुख लक्ष्य बाजार में जागरूकता बढ़ाना और जलीय कृषि फ़ीड की लागत-प्रभावशीलता के कठिन परीक्षण द्वारा एक्वा फ़ीड में जीएम घटकों के उपयोग की व्यवहार्यता की जांच करना था।

भाकृअनुप-सीएमएफआरआई ने पोस्ट-कोविड जटिलताओं से संबंधित प्रतिरक्षा को बढ़ावा देने के लिए समुद्री शैवाल-आधारित न्यूट्रास्युटिकल किया विकसित

भाकृअनुप-केन्द्रीय समुद्री मात्स्यिकी अनुसंधान संस्थान (सीएमएफआरआई), कोच्चि ने पोस्ट-कोविड जटिलताओं से संबंधित जन्मजात प्रतिरक्षा को बढ़ावा देने के लिए चुनिंदा समुद्री शैवाल से एक न्यूट्रास्युटिकल उत्पाद विकसित किया है, जिसे कैडलमिनटीएम इम्यूनलगिन नाम दिया गया।

भाकृअनुप-आईएएसआरआई ने अपना वार्षिक दिवस मनाया

3 जुलाई, 2023, नई दिल्ली

भाकृअनुप-भारतीय कृषि सांख्यिकी अनुसंधान संस्थान (आईएएसआरआई), नई दिल्ली ने आज यहां अपना वार्षिक दिवस मनाया।

भाकृअनुप-राष्ट्रीय अनार अनुसंधान केन्द्र तथा बायर क्रॉप साइंसेज लिमिटेड, भारत ने अनुसंधान एवं सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन पर किए हस्ताक्षर

12 मई, 2023, सोलापुर

भाकृअनुप-राष्ट्रीय अनार अनुसंधान केन्द्र, सोलापुर तथा बायर क्रॉप साइंसेज लिमिटेड, इंडिया ने सार्वजनिक-निजी भागीदारी को मजबूत करने के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर आज हस्ताक्षर किए।

यह समझौता ज्ञापन मुख्य रूप से अनुसंधान सहयोग के लिए निर्यात-गुणवत्ता वाले अनार के उत्पादन को एकीकृत कीट एवं रोग प्रबंधन कार्यक्रम (आईडीआईपीएम) विकसित करना और एनआरसीपी सोलापुर में एक मॉडल अनार बाग स्थापित करना है।

×