चंदेल, 4 अगस्त,2012
चंदेल जिले के मोनसांग पंथा गांव में 4 अगस्त को कृषि विज्ञान केंद्र, चंदेल के प्रशासनिक भवन का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर श्री सेंट ननग्लंग विक्टर, स्थानीय विधायक और डॉ. ए.के. सिंह उप महानिदेशक, आईसीएआर मुख्य अतिथि और अध्यक्ष के रूप में जबकि डॉ. एस.वी. नचान, निदेशक, पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए आईसीएआर रिसर्च कॉम्प्लैक्स और डॉ. एम. प्रेमजीत सिंह, निदेशक (विस्तार), केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, इंफाल गणमान्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
श्री विक्टर ने आईसीएआर और कृषि विज्ञान केंद्र को बधाई देते हुए कहा कि आईसीएआर की सहायता से निश्चित रूप से जिले के किसानों को सूखे जैसी समस्याओं से निपटने में मदद मिलेगी। अपने अध्यक्षीय भाषण में डॉ. सिंह ने चारा फसलों, जल संचयन, एकीकृत कृषि प्रणाली तथा प्राकृतिक संसाधनों के प्रबंधन में नवीन तकनीकों के उपयोग पर जोर दिया।
इस अवसर पर आईसीएआर द्वारा आयोजित एक प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में आईसीएआर के 200 अधिकारियों, मणिपुर के विभिन्न कृषि विज्ञान केंद्रों, राज्य सरकार के अधिकारियों, स्वयंसेवी संगठनों और किसानों ने भाग लिया।
(स्त्रोत: केवीके, चंदेल)