त्रिपुरा, 22 जून 2012
फसलों की किस्मों को त्रिपुरा राज्य बीज उप समिति की सलाह पर त्रिपुरा के राज्यपाल डॉ. डी. वाई. पाटिल ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा उत्तर पूर्वी क्षेत्रों के लिए, लेंबुचेरा, त्रिपुरा (पश्चिम) के अनुसंधान परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में जारी किया। फसल किस्में त्रिपुरा की खाद्य और पोषण सुरक्षा पर आधारित हैं। राज्य में विमोचन के लिए अनुमोदित फसल किस्में निम्नानुसार हैं:
चावल
मटर
टौयरा
बैंगन
श्री जॉयगोबिन्दा देबरॉय, मंत्री, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, त्रिपुरा सरकार, श्री सुभाष चंद्र देबनाथ, सभाधिपति, पश्चिम त्रिपुरा जिला परिषद, श्री हरीचरण सरकार, विधायक, डॉ. एस. वी. नचान, निदेशक, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद एनईएच क्षेत्र, मेघालय और डॉ. एम. दत्ता, संयुक्त निदेशक, एनईएच क्षेत्र के लिए भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद अनुसंधान परिसर ने त्रिपुरा केंद्र में आयोजित इस कार्यक्रम में भाग लिया। पश्चिम त्रिपुरा जिला, खोवाई और सेफईजावाला के लगभग 300 किसानों ने कार्यक्रम में भाग लिया और गणमान्य व्यक्तियों से बेहतर बीज प्राप्त किए। डॉ. एस. पी. दास, वरिष्ठ वैज्ञानिक ने केन्द्र में जारी की गई फसल किस्मों का एक विशद वर्णन प्रस्तुत किया। इसी तर्ज पर बीज वितरण कार्यक्रम अन्य जिलों जैसे दक्षिण त्रिपुरा, उत्तर त्रिपुरा और ढ़लाई में कृषि विज्ञान केंद्रों के माध्यम से आयोजित किए गए।
(स्रोत- उत्तर पूर्वी क्षेत्रों के लिए भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद अनुसंधान परिसर, त्रिपुरा केंद्र)