चेन्नई में जोन VIII केवीके की वार्षिक समीक्षा कार्यशाला आयोजित

चेन्नई, 7 जून, 2012

श्री संदीप सक्सेना, आईएएश, कृषि उत्पादन आयुक्त और तमिलनाडु सरकार के सचिव ने क्षेत्र VIII के कृषि विज्ञान केन्द्रों की वार्षिक समीक्षा कार्यशाला, वर्ष 2011-12 का, मद्रास पशु चिकित्सा कॉलेज, तमिलनाडु पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (टीएएनयूवीएएस), चेन्नई में उद्घाटन किया। उन्होंने कृषि विज्ञान केन्द्रों को किसानों के लिए अनुसंधान और विस्तार के बीच निकट संपर्क की स्थापना की बात कही ताकि किसान खेती पर गर्व महसूस कर सकें। श्री सक्सेना ने व्यक्त किया कि कृषि विज्ञान केन्द्र को नेतृत्व लेते हुए नवीनतम तकनीकों पर विस्तार कर्मियों को शिक्षित करना चाहिए। उन्होंने केवीके के वैज्ञानिकों से किसानों का विश्वास जीतने के लिए उपयुक्त और प्रासंगिक तकनीकी समाधान प्रदान करने का आह्वान किया।

डॉ. आर. प्रभाकरन, कुलपति, टीएएनयूवीएएस डॉ. आर. प्रभाकरन, कुलपति, टीएएनयूवीएएस ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा जिला स्तर पर किए जा रहे प्रौद्योगिकी मोर्चे पर किसानों की तकनीकी जरूरतों को पूरा करने की भूमिका पर बल दिया। उन्होंने देश में 630 से अधिक कृषि विज्ञान केन्द्रों के साथ केवीके के नेटवर्क विस्तार पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की।

डॉ. एस. प्रभु कुमार, क्षेत्रीय परियोजना निदेशक, क्षेत्र VIII  डॉ. आर. डी. काठीरेसन, विस्तार शिक्षा निदेशक, टीएएनयूवीएएस , ने चेन्नई से आए प्रतिभागियों का स्वागत किया। इस मौके पर डॉ. एस. प्रभु कुमार, क्षेत्रीय परियोजना निदेशक, क्षेत्र VIII ने केवीके की प्रमुख उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने 12वीं पंचवर्षीय योजना के दौरान केवीके प्रणाली को मजबूत बनाने के लिए प्रस्तावित नई पहल पर प्रकाश डाला।

डॉ. पी. सुब्बेयन, रजिस्ट्रार और कुलपति, तमिलनाडु कृषि विश्वविद्यालय, कोयम्बटूर ने प्रौद्योगिकी मूल्यांकन, परिष्करण, प्रदर्शन और छोटे व सीमांत किसानों और महिला कृषकों को सशक्त बनाने के लिए कृषि विज्ञान केन्द्र की भूमिका पर बल दिया।

चेन्नई में जोन VIII केवीके की वार्षिक समीक्षा कार्यशाला आयोजित जोन - VIII के राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान संस्थानों ने नवीनतम तकनीकों पर प्रस्तुतीकरण किया। आईसीएआर संस्थानों के निदेशक, राज्य कृषि विश्वविद्यालयों के निदेशक, जेडपीडी जोन VIII, विस्तार निदेशालय के प्रोफेसर, कृषि विभाग के वैज्ञानिक, तमिलनाडु और कृषि विज्ञान केन्द्रों के जोन VIII के 80 कार्यक्रम समन्वयकों ने इस कार्यशाला में भाग लिया।

(स्रोत: जोनल परियोजना निदेशालय, जोन-VIII, बंगलूरू)