14 जून-2026, विदिशा
केन्द्रीय कृषि एवं कृषि कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री इस भव्य आयोजन में किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें धरती माता के स्वास्थ को ठीक करना होगा इसके लिए हमे अपने खेत में रासायनिक उर्वरकों की संतुलित मात्रा में उपयोग करने के साथ साथ इसके विकल्पों तथा प्राकृतिक खेती को अपनाना होगा।उन्होंने कहा कि विदिशा में कृषि विज्ञान केन्द्र की स्थापना यहां के कृषि की दशा को सुधारने में मदद करेगी।

भाकृअनुप-भारतीय मृदा विज्ञान संस्थान के तत्वाधान में, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद तथा मध्य प्रदेश सरकार के समन्वय में आयोजित इस विशाल कार्यक्रम में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के महानिदेशक, उप महानिदेशक, सहायक महानिदेशक, विभिन्न संस्थानों संस्थानों के निदेशक सहित वैज्ञानिकों एवं तकनीकी अधिकारियों ने मेला में हजारों की तादात में आये किसान भाइयों बहनों को खेत बचाओ अभियान, प्राकृतिक खेती, कृषि में यंत्रीकरण,संतुलित उर्वरकों के उपयोग सहित अन्य उन्नत कृषि संबंधी जानकारी और प्रशिक्षण प्रदान कर जागरूक किया।

मेले में लगाए गए विभिन्न संस्थानों के स्टाल का केन्द्रीय कृषि मंत्री ने भ्रमण कर उनसे रू-ब-रू हुए और भाकृअनुप के महानिदेशक, उप महा निदेशक तथा विशाल संख्या में आये किसानों ने वैज्ञानिकों से चर्चा कर खेती की नई तकनीकों के बारे में जानकारी प्राप्त किया।
इसके साथ ही किसानों ने ड्रोन, पैडी ट्रांसप्लांटर, लेजर लेवलर, मृदा परीक्षण का जीवन्त प्रदर्शन देखा। कार्यक्रम शुरू होने से पहले अतिथिगणों द्वारा पौध रोपण कर पर्यावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्शाई। इस अवसर पर विदिशा तथा आस पास के जनपदों के हजारों किसान लाभान्वित हुए।
(भाकृअनुप-भारतीय मृदा विज्ञान संस्थान, भोपाल)







फेसबुक पर लाइक करें
यूट्यूब पर सदस्यता लें
X पर फॉलो करना X
इंस्टाग्राम पर लाइक करें