भाकृअनुप-कृषि प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान के अंतर्गत संतुलित उर्वरक उपयोग अभियान पर रिपोर्ट जारी

भाकृअनुप-कृषि प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान के अंतर्गत संतुलित उर्वरक उपयोग अभियान पर रिपोर्ट जारी

2 मई, 2026, हैदराबाद

भाकृअनुप-कृषि प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान के अंतर्गत आज आठ जिलों में संचालित संतुलित उर्वरक उपयोग पर गहन अभियान ने क्षेत्रीय स्तर पर प्रभावी विस्तार गतिविधियों तथा क्षमता निर्माण कार्यक्रमों का सफल प्रदर्शन किया। अभियान के दौरान कुल 11 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनसे सीधे 479 किसान लाभान्वित हुआ, जबकि 2 प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से 45 किसानों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त, 9 प्रशिक्षण-संबंधी हस्तक्षेपों के माध्यम से 353 प्रतिभागियों को लाभ पहुंचाया गया। साथ ही, विभिन्न हितधारकों की भागीदारी से इंटरफेस बैठकों एवं विस्तार गतिविधियों का आयोजन भी किया गया। अभियान में टीवी एवं रेडियो वार्ताओं जैसे विशेषज्ञ संवाद भी शामिल रहे, जिससे वैज्ञानिक पोषक तत्व प्रबंधन संबंधी जानकारियों के प्रसार को बढ़ावा मिला।

डिजिटल पहुंच अभियान की प्रमुख विशेषता रही, जिसके तहत व्हाट्सएप, फेसबुक तथा अन्य मीडिया माध्यमों के जरिए कुल 2,31,402 किसानों तक पहुंच बनाई गई। इसके साथ ही, खेत भ्रमण एवं परामर्श सेवाओं सहित प्रत्यक्ष संपर्क के माध्यम से 1,038 किसानों को जोड़ा गया। विस्तार गतिविधियों के अंतर्गत हरी खाद, जैव उर्वरकों एवं संबंधित तकनीकों पर 13 प्रदर्शन आयोजित किया गया, जबकि दीवार लेखन एवं पोस्टर प्रदर्शन जैसी जागरूकता गतिविधियां भी संचालित की गईं। कुल मिलाकर, इस अभियान ने डिजिटल संचार और जमीनी स्तर की विस्तार सेवाओं का प्रभावी समन्वय करते हुए क्षेत्र में संतुलित उर्वरक उपयोग के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Report on Campaign for Balanced Use of Fertilizers under ICAR-ATARI Zone X, Hyderabad

इसी क्रम में, 2 मई 2026 को भाकृअनुप-कृषि प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान के अंतर्गत सभी 72 कृषि विज्ञान केन्द्रों में संचालित संतुलित उर्वरक उपयोग अभियान ने क्षेत्रीय विस्तार, क्षमता निर्माण और डिजिटल पहुंच को प्रभावी रूप से एकीकृत किया। अभियान के दौरान 25 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनसे 1,063 किसान लाभान्वित हुए। इसके अतिरिक्त, 15 प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से 592 किसानों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया तथा 3 किसान मेलों के जरिए 772 किसानों तक पहुंच बनाई गई।

डिजिटल माध्यम इस अभियान का प्रमुख आधार रहे, जिनके जरिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर 3,22,094 किसानों तक पहुंच बनाई गई। इसके साथ ही प्रत्यक्ष संपर्क के माध्यम से 2,748 किसानों को जोड़ा गया।

अभियान के अंतर्गत हरी खाद, जैव उर्वरक तथा टिकाऊ कृषि पद्धतियों पर 36 प्रदर्शन आयोजित किए गए। इसके अलावा, विभिन्न जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से किसान–वैज्ञानिक संबंधों को सुदृढ़ करते हुए पूरे क्षेत्र में संतुलित उर्वरक उपयोग को बढ़ावा दिया गया।

(स्रोत: भाकृअनुप-कृषि प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान)

×