भाकृअनुप-आईआईएसडब्ल्यूसी, देहरादून ने 98वें भाकृअनुप स्थापना दिवस तथा हरेला के अवसर पर वृक्षारोपण अभियान का आयोजन

भाकृअनुप-आईआईएसडब्ल्यूसी, देहरादून ने 98वें भाकृअनुप स्थापना दिवस तथा हरेला के अवसर पर वृक्षारोपण अभियान का आयोजन

16 जुलाई, 2026, देहरादून

भाकृअनुप-भारतीय मृदा एवं जल संरक्षण संस्थान (भाकृअनुप-आईआईएसडब्ल्यूसी), देहरादून, ने आज भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (भाकृअनुप) के 98वें स्थापना दिवस तथा उत्तराखंड के स्थानीय पर्व ‘हरेला’ के उपलक्ष्य में वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया।

ICAR-IISWC, Dehradun organizes plantation drive on the occasion of 98th ICAR Foundation Day and Harela

इस अवसर पर कागजी नींबू, अमरूद, आम, मोरिंगा तथा आंवला के 75 फलदार पौधे लगाए गए। यह कार्यक्रम डॉ. चरण सिंह, कार्यवाहक निदेशक, भाकृअनुप-आईआईएसडब्ल्यूसी, के सक्रिय मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में 80 से अधिक अधिकारियों तथा 40 प्रशिक्षु विद्यार्थियों ने भाग लिया।

ICAR-IISWC, Dehradun organizes plantation drive on the occasion of 98th ICAR Foundation Day and Harela

(स्रोत: भाकृअनुप-भारतीय मृदा एवं जल संरक्षण संस्थान, देहरादून)

×