भाकृअनुप-आईआईएसडब्ल्यूसी, देहरादून ने विशेष अभियान 6.0 के तहत राष्ट्रीय संरक्षित स्मारक, कलिंगा में स्वच्छता तथा जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित

भाकृअनुप-आईआईएसडब्ल्यूसी, देहरादून ने विशेष अभियान 6.0 के तहत राष्ट्रीय संरक्षित स्मारक, कलिंगा में स्वच्छता तथा जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित

15 अक्टूबर, 2026, देहरादून

विशेष अभियान 6.0 के तहत भाकृअनुप–भारतीय मृदा एवं जल संरक्षण संस्थान, देहरादून के मृदा विज्ञान एवं कृषि विज्ञान (एसएस एंड ए) प्रभाग ने निदेशक और प्रभागाध्यक्ष के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय संरक्षित स्मारक, कलिंगा, देहरादून में स्वच्छता और श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया।

ICAR-IISWC, Dehradun Organizes Cleanliness and Awareness Program at National Protected Monument, Kalinga under Special Campaign 6.0

सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने अभियान में भाग लिया। आसपास के दुकानदारों तथा स्थानीय निवासियों को भी ई-कचरे और अन्य कचरे के उचित निपटान के बारे में जागरूक किया गया, जिससे स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिला।

(स्रोत: भाकृअनुप-भारतीय मृदा एवं जल संरक्षण संस्थान, देहरादून)

×