Emblem_of_India
Department of Agriculture Research & Education Ministry of Agriculture & Farmers Welfare Government of India
KVK News

केवीके, बारामती ने "कृषिक - कृषि प्रौद्योगिकी सप्ताह - 2022" का किया आयोजन

9 – 13 फरवरी, 2022, बारामती

कृषि विज्ञान केंद्र, बारामती, महाराष्ट्र ने 9 से 13 फरवरी, 2022 तक "कृषिक - कृषि प्रौद्योगिकी सप्ताह - 2022" का आयोजन किया।

केवीके, अहमदनगर के प्रशासनिक भवन एवं किसान छात्रावास का उद्घाटन

29 दिसंबर, 2021, अहमदनगर

डॉ. अशोक कुमार सिंह, उप महानिदेशक (कृषि विस्तार), भाकृअनुप ने आज केवीके, दहीगांव, अहमदनगर, महाराष्ट्र के प्रशासनिक भवन एवं किसान छात्रावास का उद्घाटन किया। डॉ. सिंह ने अपने उद्घाटन संबोधन में कहा कि देश में किसानों की आय को दोगुना करने के लिए केवीके के प्रयास काफी सराहनीय है। डीडीजी ने कहा कि कुक्कुट पालन जैसे अतिरिक्त उद्यमों की शुरूआत, बकरी पालन, बागवानी नर्सरी और मशरूम की खेती आदि से किसानों की आय दोगुनी करने में मदद मिलेगी।

केवीके, उस्मानाबाद, महाराष्ट्र द्वारा महिला किसान मेलावा का वर्चुअल आयोजन

03 जनवरी, 2022, उस्मानाबाद

कृषि विज्ञान केंद्र, उस्मानाबाद (महाराष्ट्र) ने 'महिला किसान मेलावा' का वर्चुअल रुप में आयोजन किया। यह संस्थान वीएनएमकेवी, परभणी के प्रशासनिक नियंत्रण में कार्यरत है।

कृषि विज्ञान केंद्र बरेली द्वारा किसान मेले का आयोजन

23 दिसंबर, 2021, बरेली

भाकृअनुप-भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान, बरेली, उत्तर प्रदेश द्वारा आज किसान सम्मान दिवस के अवसर पर श्री सालिकराम एस॰वी॰एम॰ इंटर कॉलेज, भिलैइया, बहेड़ी के प्रांगण में एक दिवसीय फसल अवशेष प्रबन्धन, किसान मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान के स्थापना दिवस पर कार्यशाला का आयोजन

20 दिसंबर,2021, बरेली

भाकृअनुप-भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान, इज़्ज़तनगर, बरेली, उत्तर प्रदेश द्वारा “स्थापना दिवस” के अवसर पर “पूर्व प्रशिक्षणार्थियों के साथ कार्यशाला” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र के पूर्व प्रशिक्षणार्थियों से उनके अनुभव, उपलब्धियां एवं उद्यमिता स्थापित करने में आई समस्याओं के बारे में चर्चा की गई जिससे उनकी समस्याओं का निदान किया जा सके।

केवीके, री-भोई ने प्रशिक्षण एवं बीज वितरण कार्यक्रम का किया आयोजन

16 नवंबर, 2021, री – भोई, मेघालय

भाकृअनुप – कृषिविज्ञान केंद्र, री-भोई, मेघालय ने आज प्रशिक्षण कार्यक्रम “आय बढ़ाने के लिए संरक्षित और खुले तरीके से शीतकालीन शब्जी उत्पादन” का आयोजन उमरोई जाइवा डेंग गांव, भोइरमबोंग ब्लोक, री – भोई जिला मेघालय में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन एओम कसीअर पीगरी पशुधन एवं कृषि सहकारिता समाज लिमि. (एकेपीएलएसीएलएल) उमरोई, मेघालय द्वारा किया गया।

एसी और एबीसी प्रशिक्षण कार्यक्रम केवीके, वाशिम में संपन्न

16 नवंबर, 2021, वाशिम

कृषि विज्ञान केंद्र, वाशिम, महाराष्ट्र द्वारा 27 सितंबर, 2021 से 16 नवंबर, 2021 तक आयोजित 45-दिवसीय "कृषि-क्लिनिक और कृषि-व्यवसाय प्रशिक्षण कार्यक्रम" का आज समापन हो गया। इस कार्यक्रम का आयोजन मैनेज, हैदराबाद के तत्वाधान में किया गया था।

भाकृअनुप-अटारी, बेंगलुरु के तहत डीएएमयू को लागू करने वाले केवीके की आभासी वार्षिक समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन

24 सितंबर, 2021

भाकृअनुप-कृषि प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान, जोन-XI के अंतर्गत जिला कृषि-मौसम विज्ञान इकाइयों (डीएएमयू) के कृषि विज्ञान केंद्रों के लिए आभासी द्वितीय वार्षिक समीक्षा बैठक आज आयोजित की गई।

केवीके, नंदुरबार में विकास भारती सामुदायिक रेडियो स्टेशन (सीआरएस) का हुआ उद्घाटन

24 अक्तूबर, 2021, नंदुरबार

डॉ. ई. वायुनंदन, कुलपति, यशवंतराव चव्हाण महाराष्ट्र मुक्त विश्वविद्यालय, नासिक, महाराष्ट्र ने आज केवीके, नंदुरबार, महाराष्ट्र में विकास भारती सामुदायिक रेडियो स्टेशन (सीआरएस) का उद्घाटन किया।

अपने उद्घाटन संबोधन में, डॉ. वायुनंदन ने इस बात पर जोर दिया कि सामुदायिक रेडियो स्टेशन कृषक समुदाय, विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि, बागवानी, पशुपालन, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में सशक्तिकरण के लिए एक महत्त्वपूर्ण साधन साबित होगा।

केवीके, पालघर ने मनाया कृषि प्रौद्योगिकी महोत्सव

12 अक्तूबर, 2021, पालघर

कृषि विज्ञान केंद्र, पालघर, महाराष्ट्र ने 12 से 14 अक्तूबर, 2021 तक 'पुष्प कृषि उत्पादन प्रौद्योगिकी' विषय पर कृषि प्रौद्योगिकी महोत्सव मनाया।