Emblem_of_India
Department of Agriculture Research & Education Ministry of Agriculture & Farmers Welfare Government of India
सोयाबीन फसल के लिए कृषि दिवस एवं फसल स्पर्धा आयोजित

9 सितम्बर, 2022, कणेरी, कोल्हापूर

श्री सिद्धगिरी कृषि विज्ञान केन्द्र (केवीके), कणेरी, कोल्हापूर महाराष्ट्र द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के विस्तार कार्यक्रम के अंतर्गत सोयाबीन फसल के लिए कृषि दिवस का आयोजन आज किया गया।

सोयाबीन फसल के लिए कृषि दिवस एवं फसल स्पर्धा आयोजित  सोयाबीन फसल के लिए कृषि दिवस एवं फसल स्पर्धा आयोजित

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व वक्ता, श्री जालिंदर पांगरे, जिला कृषि अधीक्षक, कोल्हापूर द्वारा किसानों को देश को खाद्यतेल पूर्ती में, मुख्य रूप से, तेलवर्गीय फसलों जैसे सोयाबीन, मूंगफली, सरसो के उपज को बेहतर बनाने के लिए अधिक से अधिक क्षेत्रों में इन फसलों की बुआई पर जोर दिया गया। श्री पांगरे ने सोयाबीन की नई किस्मों व उससे संबंधित जानकारी का उपयोग करके फसल की उत्पादकता को बढ़ाने पर भी बल दिया। उन्होंने केन्द्र व राज्य सरकार की विभिन्न कृषि एवं संबंधित क्षेत्र की योजनाओं की जानकारी भी दी।

सोयाबीन फसल के लिए कृषि दिवस एवं फसल स्पर्धा आयोजित  सोयाबीन फसल के लिए कृषि दिवस एवं फसल स्पर्धा आयोजित

डॉ. रविंद्र सिंह, वरिष्ठ वैज्ञानिक व प्रमुख, केवीके, कणेरी, कोल्हापूर ने किसानों को बीज उत्पादन कार्यक्रम में भागीदारी द्वारा देश को खाद्य तेल उत्पादन एवं आपूर्ति में योगदान करने के लिये प्रेरित किया तथा इसके अंतर्गत ज्यादा से ज्यादा किसान लाभान्वित हो इसको आश्वस्त किया। उन्होंने केवीके द्वारा सोयाबीन फसल के विभिन्न किस्मों के उपलब्धता को अधिक से अधिक किसानों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर दर्याचे वडगांव के प्रधान, श्री अनिल मुलीक ने किसानों को नई किस्मों के प्रयोग के लिये प्रेरित किया। साथ ही कृषि ड्रोन द्वारा फसलों पर छिडकाव तथा इसके अन्य उपयोग भी किसानों को दिखाया।

इस कार्यक्रम में, सोयाबीन फसल से संबन्धित विभिन्न संपर्धा का भी आयोजन किया गया और इनके उपलब्धि के आधार पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय क्रमांक द्वारा विजेता किसानों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर दूसरे किसानों को अच्छे किस्मों व वैज्ञानिक यंत्रों के प्रयोग के लिये प्रेरित भी किया।

कार्यक्रम की प्रस्तावना, श्री पांडुरंग काले, विषय विशेषज्ञ-सस्य विद्या व धन्यवाद ज्ञापन श्री सुनील कुमार, विषय विशेषज्ञ-कृषि विस्तार और सूत्र संचालन श्री राजेंद्र वावरे, विषय विशेषज्ञ-मृदा शास्त्र ने किया।

इस कार्यक्रम में 207 किसानों ने भाग लिया और प्रक्षेत्र भ्रमण किया।

(स्रोत: श्री सिद्धगिरी कृषि विज्ञान केन्द्र, कणेरी, कोल्हापूर महाराष्ट्र)