बरातपुर (झारखण्ड), 3 अगस्त, 2012
डॉ. के.डी. कोकाटे, उप महानिदेशक (कृषि विस्तार), आईसीएआर ने कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) लोहारडागा के अंतर्गत आने वाले बरातपुर गांव में लगभग 400 किसानों को सम्बोधित किया। इस अवसर पर किसानों ने केवीके द्वारा शुरू किए गए सामुदायिक कार्यों की सराहना की जिससे किसानों को हर दूसरे दिन सब्जियां ट्रक में लाद कर राउरकेला ले जाने में मदद मिलती है और बेहतर लाभ प्राप्त होता है। किसानों ने सामुदायिक कृषि प्रयासों के द्वारा प्रतिदिन एक ट्रक अतिरिक्त सब्जियां भेजे जाने की भी इच्छा जताई। इस अवसर पर उपायुक्त ने भी जिले के विकास में सहयोग के लिए केवीके और किसानों को पूरी मदद का भरोसा दिया।
डॉ. कोकाटे ने निक्रा परियोजना के अंतर्गत केवीके गुमला के गांव गुनिया का भी दौरा किया। फसलों की सिंचाई सुनिश्चित करने के लिए बोरा मेंड़बंधी जल संचयन प्रणाली की उप महानिदेशक ने सराहना की। इसके अतिरिक्त, उन्होंने निक्रा परियोजना के अंतर्गत केवीके गुमला द्वारा कृषि आर्थिकी प्रबंध के किए गए कार्यों जैसे जलकुण्ड बनाना, मक्का और दालों की अन्तर फसल, मिश्रित खेती, वर्षा जल संचयन और बीज भण्डार के विकास की भी सराहना की।
इस बैठक में उपायुक्त लोहारडागा, क्षेत्रीय परियोजना निदेशक, डॉ. ए.के. सिंह, निदेशक, शिक्षा प्रसार, बिरसा कृषि विश्वविद्यालय, रांची और केवीके के कर्मचारियों ने भी भाग लिया।
(Source: ZPD II, Kolkata)