नवसारी में केवीके जोन VI की वार्षिक समीक्षा कार्यशाला आयोजित

नवसारी, 12 जून, 2012

नवसारी में केवीके जोन VI की वार्षिक समीक्षा कार्यशाला आयोजितजोन VI की वार्षिक क्षेत्रीय कार्यशाला, 12-14 जून, 2012 को नवसारी कृषि विश्वविद्यालनवसारी में केवीके जोन VI की वार्षिक समीक्षा कार्यशाला आयोजितय, नवसारी में आयोजित की गई। डॉ. के. डी. कोकाटे, उप महा निदेशक (कृषि विस्तार), राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली ने मुख्य अतिथि के रूप में अपने उद्घाटन भाषण में बताया कि कृषि विज्ञान केन्द्रों की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा हो रही है और हमारे देश में कृषक समुदाय के समग्र विकास में केवीके मजबूत भूमिका निभा रहे हैं। राजस्थान और गुजरात राज्य के कृषि विज्ञान केन्द्र शुष्क और अर्ध - शुष्क क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं, जहां जल संरक्षण प्रौद्योगिकी पर तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने केवीके, कुन्नूर का उदाहरण देते हुए बताया कि कृषक समुदाय के लिए कृषि विकास के विभिन्न पहलुओं पर काम करने वाला यह केन्द्र अब एक आदर्श बन चुका है।

डॉ. ए.आर. पाठक, कुलपति, नवसारी कृषि विश्वविद्यालय (नाऊ), ने अध्यक्षीय भाषण में नवसारी के किसानों की तकनीकी जरूरतों को पूरा करने के लिए कृषि विज्ञान केन्द्रों और संबंधित विभागों द्वारा निभाई गई अहम भूमिका पर संतोष व्यक्त किया।

डॉ. एच. जे. डेराश्री, निदेशक विस्तार शिक्षा, नाऊ ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया, जबकि डा. वाई. वी. सिंह, जोन परियोजना निदेशक, क्षेत्र VI, जोधपुर ने विकास और केवीके जोन VI की प्रमुख उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने केवीके प्रणाली को मजबूत बनाने के लिए प्रस्तावित नई पहल पर भी प्रकाश डाला।

राज्य कृषि विश्वविद्यालयों के विस्तार निदेशक, जेडपीडी जोन VI के वैज्ञानिक, विस्तार निदेशालय के प्रोफेसर,  राजस्थान और गुजरात के 70 कृषि विज्ञान केन्द्र, जोन VI के कृषि और कार्यक्रम समन्वयक और विभाग के अधिकारियों ने इस कार्यशाला में भाग लिया और वर्ष 2011-12 और वर्ष 2012-13 की कार्य योजना के लिए वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।

.

(स्रोत: जोनल परियोजना निदेशालय, क्षेत्र VI, जोधपुर)