Emblem_of_India
Department of Agriculture Research & Education Ministry of Agriculture & Farmers Welfare Government of India
कृषि विज्ञान केन्द्र, काफलीगैर, बागेश्वर द्वारा “अन्नदाता देवो भवः” पर कृषक गोष्ठी आयोजित

24 अप्रैल, 2022, बागेश्वर

भाकृअनुप-वि.प.कृ.अनु.सं. के कृषि विज्ञान केंद्र काफलीगैर, बागेश्वर ने जलवायु अनुकूल कृषि पर राष्ट्रीय नवाचार (निकरा) परियोजना के अन्तर्गत ग्राम करालापालड़ी में 24 अप्रैल, 2022 को कृषक-गोष्ठी का आयोजन किया।

news1_31  news2_25

डॉ. कमल कुमार पाण्डे, प्रभारी, कृषि विज्ञान केंद्र, काफलीगैर ने खरीफ के मौसम में उगने वाले मोटे अनाजों की जैविक खेती के विषय पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। डॉ. पाण्डे ने कार्यक्रम में कृषकों की समस्याओं का सामाधान करते हुए, कृषकों को वी.एल. मडुवा 380, वी.एल. मादिरा 208, वी.एल. धान 156, वी.एल.सोया 65, वी.एल.सोया 89 तथा वी.एल.सोया 47 प्रजातियों के उच्च गुणवत्ता के बीज प्रदर्शन हेतु वितरित किए। साथ ही वैज्ञानिक तरीके से उत्पादन तकनीक की जानकारी भी दी गई। प्रभारी ने कृषकों को पॉपकार्न की खेती से जोड़ने के लिये वी.एल.अम्बर, पॉपकार्न के बीज प्रथम बार प्रदर्शन हेतु उपलब्ध कराया।

इस कार्यक्रम में ग्राम प्रधान, कराला पालड़ी, श्री मोहन सिंह, पूर्व बी.डी.सी. सदस्य, श्री हरीश सिंह समेत 64 कृषकों ने उपस्थिति दर्ज कराई।

( स्रोत: कृषि विज्ञान केंद्र काफलीगैर, बागेश्वर )