Emblem_of_India
Department of Agriculture Research & Education Ministry of Agriculture & Farmers Welfare Government of India
'स्वदेशी गाय पर कृषि प्रदर्शनी' का हुआ आयोजन

5 जुलाई, 2021, कोल्हापुर

श्री सिद्धगिरि कृषि विज्ञान केंद्र, कोल्हापुर, महाराष्ट्र ने आज 'स्वदेशी गाय पर कृषि प्रदर्शनी' का आयोजन किया।

पी. पी. अदृश्य कदसिद्धेश्वर स्वामी जी, अध्यक्ष, श्री सिद्धगिरि कृषि विज्ञान केंद्र, कोल्हापुर, महाराष्ट्र ने किसानों से गाय की भारतीय नस्लों के संरक्षण का आग्रह किया। उन्होंने स्वदेशी गाय के आधार पर उद्यमियों को विकसित करने पर भी जोर दिया ताकि वे खुद को सिर्फ किसानों के बजाय व्यवसाय के प्रतीक के रूप में विकसित कर सकें। उन्होंने बाजारों से बेहतर जुड़ाव के लिए किसान उत्पादक संगठन बनाने पर जोर दिया।

Agriculture_02.jpg  Agriculture_01.jpg

डॉ. रवींद्र सिंह, प्रमुख, श्री सिद्धगिरि कृषि विज्ञान केंद्र, कोल्हापुर, महाराष्ट्र ने केवीके की तकनीकी मदद से देशी गाय आधारित गोशालाओं और डेयरी इकाइयों की स्थापना के लिए किसानों को राय दी।

प्रदर्शनी के दौरान लगभग 22 देशी नस्लों - गिर, साहीवाल, लाल कंधारी, कंकरेज, खिल्लर, देवनी, डांगी, ओंगोल और अन्य नस्लों - का प्रदर्शन किया गया।

प्रदर्शनी में लगभग 530 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

(स्त्रोत: श्री सिद्धगिरि कृषि विज्ञान केंद्र, कोल्हापुर, महाराष्ट्र)