Emblem_of_India
Department of Agriculture Research & Education Ministry of Agriculture & Farmers Welfare Government of India
ओडिशा के पहले पशुधन किसान क्षेत्रीय स्कूल का हुआ उद्घाटन

27 मार्च, 2021, भुवनेश्वर

पद्म श्री, श्री बटकृष्णा साहू ने आज कृषि विज्ञान केंद्र, खोरधा, भुवनेश्वर, ओडिशा के 'पशुधन किसान क्षेत्रीय स्कूल' का उद्घाटन किया।

ओडिशा में पहली बार पशुधन किसान क्षेत्रीय स्कूल की स्थापना ओडिशा के बालीपटना प्रखंड के दानापाड़ा गाँव की श्रीमती सुमति त्रिपाठी, लीड किसान, माँ संतोषी महिला मंडल के खेत में हुई है।

अपने उद्घाटन भाषण में श्री साहू ने ओडिशा के खोरधा जिले के किसानों को वैज्ञानिक पशुधन कृषि प्रणाली अपनाने में मदद करने के लिए केवीके के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने यह भी कहा कि उद्घाटन किया गया क्षेत्रीय स्कूल अनुसंधान-विस्तार की खाई को पाटने में एक लंबा रास्ता तय करेगा।

Odisha01  Odisha02.jpg

डॉ. सरोज कुमार स्वैन, निदेशक, भाकृअनुप-केंद्रीय मीठाजल जीवपालन अनुसंधान संस्थान, भुवनेश्वर, ओडिशा ने महिला व पुरुष किसानों से पशुधन की खेती करने का आग्रह किया। उन्होंने देश के विभिन्न भागों में संस्थान द्वारा संचालित एफएफएस की लोकप्रियता पर भी प्रकाश डाला।

इस दौरान किसानों को डेयरी फार्मिंग के लिए उपकरण वितरित किए गए।

कार्यक्रम में करीब 200 महिला व पुरुष किसानों ने भाग लिया।

(स्त्रोत: कृषि विज्ञान केंद्र, खोरधा, भुवनेश्वर, ओडिशा)