Emblem_of_India
Department of Agriculture Research & Education Ministry of Agriculture & Farmers Welfare Government of India
कृषि विज्ञान केंद्र, खोरधा ने दो किसान उत्पादक कंपनियों ((एफपीसी) का किया शुभारंभ

10 मार्च, 2021, भुवनेश्वर

कृषि विज्ञान केंद्र, खोरधा, भुवनेश्वर, ओडिशा; भाकृअनुप-केंद्रीय मीठाजल जीवपालन अनुसंधान संस्थान, भुवनेश्वर, ओडिशा; किसान उत्पादक संगठन (पीएसएफपीओ) परियोजना का संवर्धन और स्थिरीकरण, तनगर, भुवनेश्वर, ओडिशा ने संयुक्त तौर से आज ओडिशा के खोरधा जिले के बालीपटना ब्लॉक में दो किसान उत्पादक कंपनियों (एफपीसी) ‘दिव्यलोक’ और ‘सांबालिट’ का शुभारंभ किया।  

उद्घाटन भाषण में पद्मश्री साबरमती, सांभव संगठन ने आय सृजन और उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के लिए कृषि में जैविक खेती की भूमिका पर प्रकाश डाला।

Krishi_Vigyan_01.jpg

पद्म श्री, बटकृष्णा साहू ने मत्स्य पालन में पूर्व एफपीओ के अलावा खोरधा जिले में दो और एफपीसी के गठन की सराहना की।

डॉ. सरोज कुमार स्वैन, निदेशक, भाकृअनुप-सिफ़ा, भुवनेश्वर, ओडिशा ने इस क्षेत्र में पर्यावरण के अनुकूल बागवानी उत्पादन पर जोर दिया। उन्होंने किसानों से जैविक खेती अपनाने का भी आग्रह किया।

डॉ. शीबा शंकर गिरि, प्रमुख, केवीके, खोरधा, भुवनेश्वर, ओडिशा ने इससे पहले अपने स्वागत संबोधन में बालीपटना ब्लॉक में एफपीसी की स्थापना में केवीके के निरंतर समर्थन की रूपरेखा तैयार की।

इस अवसर पर आयोजित किसानों-वैज्ञानिकों के वार्तालाप के दौरान बागवानी और कृषि से संबंधित कई प्रश्नों का भी समाधान किया गया।

इस अवसर पर 300 महिला और पुरुष किसानों अपनी भागीदारी दर्ज की।

(स्त्रोत: कृषि विज्ञान केंद्र, खोरधा, भुवनेश्वर, ओडिशा)