Emblem_of_India
Department of Agriculture Research & Education Ministry of Agriculture & Farmers Welfare Government of India
गुजरात के किसानों के लिए कृषि अधिनियमों–2020 जागरूकता कार्यक्रम पर राज्य स्तरीय वेबिनार का हुआ आयोजन

30 अक्टूबर, 2020, पुणे

webnair-02112020.jpg

भाकृअनुप-कृषि प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान, पुणे, महाराष्ट्र और कृषि विज्ञान केंद्र, नवसारी, गुजरात ने आज संयुक्त रूप से ‘कृषि अधिनियमों-2020 पर जागरूकता पैदा करने के लिए एक राज्य स्तरीय वेबिनार’ का आयोजन किया।

डॉ. जेड. पी. पटेल, कुलपति, नवसारी कृषि विश्वविद्यालय, नवसारी, गुजरात ने किसानों से कृषि विधेयकों का पालन करने का आग्रह किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि खेती को अधिक पारिश्रमिक बनाने और राज्यों में अपने कृषि उत्पाद का व्यापार करने की स्वतंत्रता देने के लिए सही समय पर इसे लागू किया गया है।

श्रीमती अमिताबेन पटेल, जिला अध्यक्ष, नवसारी, गुजरात ने कृषि अधिनियम–2020 के फायदे बताए। उन्होंने कृषि विधेयकों पर कृषि महिलाओं को सशक्त बनाने और किसान उत्पादक संगठनों के गठन के लिए हाथ मिलाने पर जोर दिया।

डॉ. लाखन सिंह, निदेशक, भाकृअनुप-अटारी, पुणे, महाराष्ट्र ने सभी केवीके से स्थानीय भाषाओं में विभिन्न सामाजिक/डिजिटल मंचों का उपयोग करके नए कृषि अधिनियमों के बारे में अधिक जागरूकता पैदा करने का आग्रह किया।

डॉ. के. ए. पटेल, निदेशक (विस्तार शिक्षा), नवसारी कृषि विश्वविद्यालय, नवसारी, गुजरात ने विभिन्न राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय विकासात्मक योजनाओं के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए कृषि विज्ञान केंद्रों और राज्य कृषि विश्वविद्यालयों के साथ जुड़ने के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया।

विशेषज्ञों – श्री विनोद देसाई, चार्टर्ड एकाउंटेंट, नवसारी, गुजरात और डॉ. सी. के. टिम्बडिया, प्रमुख, केवीके, नवसारी, गुजरात - ने कृषि अधिनियम-2020 के बारे में गहराई से बताया।

वेबिनार में 200 से अधिक किसानों ने आभासी तौर पर भाग लिया।

(स्रोत: भाकृअनुप-कृषि प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान, पुणे, महाराष्ट्र)