Emblem_of_India
Department of Agriculture Research & Education Ministry of Agriculture & Farmers Welfare Government of India
केवीके, नंदुरबार ने किया कृषि तंत्रज्ञान महोत्सव – 2020 का आयोजन

2 नवंबर, 2020, नंदुरबार

कृषि विज्ञान केंद्र, नंदुरबार, महाराष्ट्र ने 2 से 7 नवंबर, 2020 तक कृषि तंत्रज्ञान महोत्सव (कृषि प्रौद्योगिकी सप्ताह) का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में कई प्रकार की गतिविधियों जैसे फसल सम्मेलनों, कृषि संबद्ध उद्यमों और उन्नत कृषि उपकरणों की प्रदर्शनी आदि की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदर्शित की जाएगी।

kvknandurbar-01-0211202020.jpg

डॉ. लाखन सिंह, निदेशक, भाकृअनुप-कृषि प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान, पुणे, महाराष्ट्र ने बतौर मुख्य अतिथि ग्रामीण स्तर पर किसानों के लिए प्रौद्योगिकी उत्पादों की जरूरतों को पूरा करने के लिए शेतकरी सुविधा केंद्र (किसान सुविधा केंद्र) की नवीन अवधारणा को दीक्षा और विस्तार के लिए केवीके, नंदुरबार, महाराष्ट्र की सराहना की। उन्होंने किसानों को उपलब्ध संसाधनों से अधिकतम लाभ प्राप्त करने के लिए एकीकृत कृषि प्रणाली मॉडल अपनाने का आग्रह किया।

फसल विविधीकरण के लिए किसानों को सुझाव देते हुए श्री के. के. पाटिल, अध्यक्ष, डॉ. हेडगेवार सेवा समिति, कृषि विज्ञान केंद्र, नंदुरबार, महाराष्ट्र ने भी कृषि गतिविधियों से आय दोगुनी करने के लिए उन्नत प्रौद्योगिकियों को अपनाने का आग्रह किया।

डॉ. अनंत पोटे, डीएसएओ, नंदुरबार, महाराष्ट्र ने किसानों को सामूहिक विपणन रणनीति अपनाने और किसानों उत्पादक कंपनी को मजबूत करने पर ज़ोर दिया। उन्होंने एकीकृत फसल प्रबंधन, उपयुक्त कृषि मशीनीकरण और बाजरा फसलों में मूल्यवर्धन को अपनाने पर भी ज़ोर दिया।

श्री आर. एस. दाहातोन्दे, सीनियर हेड, केवीके, नंदुरबार, महाराष्ट्र ने कृषि प्रौद्योगिकी सप्ताह के बारे में जानकारी दी।

कार्यक्रम में कुल 135 किसानों ने भाग लिया।

(स्रोत: भाकृअनुप-कृषि प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान, पुणे, महाराष्ट्र)