Emblem_of_India
Department of Agriculture Research & Education Ministry of Agriculture & Farmers Welfare Government of India
ग्रामीण कुक्कुट-पालक किसानों के लिए कुक्कुट पालन पर आभासी प्रशिक्षण का हुआ आयोजन

22 मई, 2020, तापी, गुजरात

kvktapi-01-28052020.jpg

कृषि विज्ञान केंद्र, तापी, गुजरात ने रिलायंस फाउंडेशन के साथ मिलकर आज ‘ग्रामीण कुक्कुट-पालक किसानों के लिए कुक्कुट पालन पर आभासी प्रशिक्षण कार्यक्रम’ का आयोजन किया।

डॉ. सी. डी. पांड्या, प्रमुख, केवीके ने किसानों को कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा चलाई जा रही विभिन्न किसान-उन्मुख गतिविधियों से अवगत कराया। डॉ. पांड्या ने किसानों से 'आरोग्य सेतु' और 'किसान रथ' ऐप्प के साथ-साथ भारत सरकार द्वारा जारी टोल फ्री हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करने के लिए भी आग्रह किया।

डॉ. विशाल राठौड़, पशु चिकित्सा अधिकारी, आईपीडीपी, सूरत ने कुक्कुट पालन के लिए किसानों को प्रोत्साहित करने हेतु राज्य सरकार की विभिन्न सहायक योजनाओं के बारे में चर्चा की। उन्होंने वैज्ञानिक तरीके से कुक्कुट पालन के विभिन्न चरणों, जैसे भोजन, आश्रय, पानी और टीकाकरण आदि के बारे में जानकारी भी दी।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण कुक्कुट पालकों को घातक कोविड-19 के प्रकोप के कारण तालाबंदी अवधि के दौरान घर में वैज्ञानिक तरीके से कुक्कुट पालन के बारे में जानकारी प्रदान करना था।

कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से व्यारा, वालोद और सोनगढ़ तालुका के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले कुल 88 कुक्कुट पालक किसानों ने अपनी भागीदारी दर्ज की।

(स्रोत: कृषि विज्ञान केंद्र, तापी, गुजरात)