11-13 अप्रैल, 2026, रायसेन, मध्य प्रदेश
केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने रायसेन, मध्य प्रदेश में आयोजित उन्नत कृषि महोत्सव के दौरान मध्य प्रदेश कृषि में जलवायु अनुकूलन एटलस का शुभारंभ किया। यह महोत्सव 11 से 13 अप्रैल, 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। यह मुक्त पहुंच (ओपन-एक्सेस) डिजिटल प्लेटफॉर्म जलवायु खतरों, संवेदनशीलता, जोखिम तथा अनुकूलन विकल्पों से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराता है। इसमें 13 फसलों और 6 पशुधन प्रजातियों के लिए सूक्ष्म स्तर (ग्रैन्युलर स्केल) पर जानकारी दी गई है, जिससे स्थानीय स्तर पर जलवायु अनुकूलन योजना बनाने में सहायता मिलेगी।

यह एटलस भाकृअनुप तथा बीसा-सीआईएमएमवाईटी (BISA-CIMMYT) द्वारा संयुक्त रूप से विकसित किया गया है। यह भारतीय कृषि में जलवायु अनुकूलन एटलस का एक विशेष अंश है। इस अवसर पर मध्य प्रदेश सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल, किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री एदल सिंह कंसाना, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल उपस्थित रहे। इसके साथ ही डॉ. एम.एल. जाट, सचिव, डीएआरई एवं महानिदेशक, भाकृअनुप, डॉ. ए. के. नायक, उप महानिदेशक (प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन), भाकृअनुप, डॉ. राजबीर सिंह, उप-महानिदेशक (कृषि विस्तार), भाकृअनुप तथा भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
इस आयोजन का उद्देश्य मध्य प्रदेश के किसानों को उभरती प्रौद्योगिकियों और ज्ञान आधारित उपकरणों के प्रति जागरूक बनाकर कृषि को अधिक लाभकारी और टिकाऊ बनाना है।
(स्रोत: भाकृअनुप-केन्द्रीय शुष्क भूमि कृषि अनुसंधान संस्थान, हैदराबाद)







फेसबुक पर लाइक करें
यूट्यूब पर सदस्यता लें
X पर फॉलो करना X
इंस्टाग्राम पर लाइक करें