Emblem_of_India
Department of Agriculture Research & Education Ministry of Agriculture & Farmers Welfare Government of India
पठानकोट में केवीके का शिलान्यास

4 जनवरी, 2016, पठानकोट

श्री दिनेश सिंह, डिप्टी स्पीकर, पंजाब द्वारा राज्य के पठानकोट जिले में कृषि विज्ञान केंद्र की आधारशिला का अनावरण किया गया। अपने उद्घाटन भाषण में श्री सिंह ने सभा को बधाई दी और कहा कि कृषि विज्ञान केन्द्र का मुख्य उद्देश्य कृषि वैज्ञानिकों और किसानों के बीच संवाद स्थापित करना है। पठानकोट जिले के किसानों के लिए इस केवीके द्वारा एक बड़ी भूमिका निभाई जाएगी और किसानों की आजीविका में बढ़ोतरी होगी। उन्होंने किसानों को सुझाव दिया कि वे वैज्ञानिक कृषि को अपनाए जो निश्चित रूप से उपयोगी साबित होगी। श्री सिंह द्वारा कृषक समुदाय की सेवा के लिए पीएयू के सतत वैज्ञानिक प्रयासों संबंधी भूमिका की सराहना की गई।

पठानकोट में केवीके का शिलान्यासपठानकोट में केवीके का शिलान्यास

डॉ. बलदेव सिंह ढिल्लो, कुलपति, पीएयू, लुधियाना द्वारा कार्यक्रम की अध्यक्षता की गई। अपने अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने पठानकोट जिले में किसानों के सम्पूर्ण विकास व उन तक प्रौद्योगिकी पहुंचाने के लिए वर्तमान की आवश्यकताओं के अनुरूप केवीके की भूमिका की प्रशंसा की गई। उन्होंने यह आशा व्यक्त की कि इस क्षेत्र में केवीके की स्थापना के द्वारा नई प्रौद्योगिकी को अपनाने संबंधित किसानों के विचार व व्यवहार में स्पष्ट परिवर्तन आएगा।

कार्यक्रम के दौरान, डॉ. आर. एस सिद्धू, निदेशक, विस्तार, पीएयू, डॉ. जी.एस. बटर, अतिरिक्त निदेशक, विस्तार शिक्षा व अन्य वैज्ञानिकों ने भी किसानों के साथ संवाद कार्यक्रम में भाग लिया।

(स्रोत: भाकृअनुप- कृषि प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान, लुधियाना)