This is Beta Website, Contents of the website is being updated....

Emblem_of_India
Department of Agriculture Research & Education Ministry of Agriculture & Farmers Welfare Government of India
प्रधान मंत्री फसल बीमा योजना पर सांगरिया, राजस्‍थान में किसान मेला

5th अप्रैल, 2016 सांगरिया

Farmers Fair on Pradhan Mantri Fasal Beema Yojana at Sangaria

भारत सरकार के माननीय केन्‍द्रीय पंचायती राज मंत्री श्री निहाल चन्‍द मेघवाल ने दिनांक 5 अप्रैल, 2016 को कृषि विज्ञान केन्‍द्र, सांगरिया, राजस्‍थान में प्रधान मंत्री फसल बीमा योजना पर किसान मेले का उद्घाटन किया। उन्‍होंने किसानों को प्रधान मंत्री फसल बीमा योजना की संक्षिप्‍त जानकारी देते हुए केन्‍द्र सरकार द्वारा प्रायोजित अन्‍य योजनाओं यथा प्रधान मंत्री कृषि सिंचाई योजना, मृदा स्‍वास्‍थ्‍य कार्ड, जैविक खेती, हरित एवं नीली क्रान्ति आदि के लाभों के बारे में बताया। माननीय मंत्री महोदय ने किसानों से अपनी आमदनी और लाभप्रदता को बढ़ाने के लिए इन योजनाओं का लाभ उठाने का अनुरोध किया। इसके साथ ही उन्‍होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में कृषि विज्ञान केन्‍द्र की भूमिका को भी सराहा।

उप निदेशक, कृषि बीमा कम्‍पनी लि., हनुमानगढ़ ने प्रधान मंत्री फसल बीमा योजना की मुख्‍य विशेषताओं के बारे में बताया।

इस कार्यक्रम में 185 कृषिरत महिलाओं सहित कुल 2560 से भी अधिक किसानों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में भाग लेने वालों किसानों के बीच प्रधान मंत्री फसल बीमा योजना और अन्‍य प्रौद्योगिकीय पैकेजों पर किसान मित्रवत साहित्‍य बांटा गया।

इस कार्यक्रम में प्रभागीय/जिला स्‍तरीय सरकारी अधिकारी, एआरएस तथा केवीके के अधिकारी, निजी तथा गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

(स्रोत : कृषि प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्‍थान (अटारी), जोधपुर)