Emblem_of_India
Department of Agriculture Research & Education Ministry of Agriculture & Farmers Welfare Government of India
कृषि विज्ञान केन्द्र,भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान द्वारा महिला किसान दिवस का आयोजन

15 अक्टूबर, 2022, बरेली, उ. प्रदेश

आज कृषि विज्ञान केन्द्र, भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान, बरेली द्वारा महिला किसान दिवस का आयोजन भुता ब्लाक के पढ़ोली गाँव में किया गया। कार्यक्रम के आरंभ मे कार्यक्रम सहायक, श्रीमती वाणी यादव, ने सभी महिला कृषको का स्वागत किया और कृषि एवं पशुपालन संबंधी कार्यों मे  महिला कृषको  के योगदान को उजागर किया । उन्होंने  सभी महिला कृषको  को कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा दिये जाने वाले विभिन्न व्यवसायिक प्रशिक्षणों जैसे सर्फ, डिटर्जेंट, मोमबत्ती, फल व सब्जियों के प्रसंस्करण आदि की विस्तार से जानकारी दी।

कृषि विज्ञान केन्द्र,भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान द्वारा महिला किसान दिवस का आयोजन

कार्यक्रम में, डॉ बी.पी. सिंह, अध्यक्ष, कृषि विज्ञान केन्द्र  ने बताया की भारतीय कृषि एवं पशुपालन के विकास मे कृषक महिलाएँ एक अहम भूमिका निभा रहीं हैं। आपने कृषि विज्ञान केन्द्र से जुड़ी सफल महिला किसानो के बारे मे जानकारी दी तथा कृषक महिलाओ को कृषि विज्ञान केन्द्र से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, डॉ. महेश चंद्र, संयुक्त निदेशक (प्रसार शिक्षा) ने अपने सम्बोधन में उदाहरण देकर बताया की कैसे स्वयं सहायता समूह के द्वारा महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण हो रहा है। उन्होंने महिलाओं को अपने घर के चार दीवारों से बाहर निकलकर दुनिया में हो रहे बदलाव के अनुसार अपने भविष्य  की संभावनाओं पर विचार करने का आग्रह किया।

कार्यक्रम मे कृषि विज्ञान केvdद्र द्वारा फसल अवशेष प्रबंधन तथा पशुपालन संबन्धी जरूरी जानकारी भी प्रदान की गई।

इस कार्यक्रम में कुल 74 महिला कृषकों ने शिरकत की।

(स्रोतः केवीके, भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान, बरेली, उ. प्रदेश)