Emblem_of_India
Department of Agriculture Research & Education Ministry of Agriculture & Farmers Welfare Government of India
कृषि विज्ञान केन्द्र, भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान, बरेली द्वारा विश्व खाद्य दिवस का आयोजन

16 अक्टूबर, 2022, बरेली

कृषि विज्ञान केन्द्र, भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान द्वारा किशुर्रा ग्राम पंचायत, फरीदपुर, बरेली में विश्व खाद्य दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र से श्रीमती बानी यादव ने सभी कृषक बंधुओं का स्वागत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कृषि विज्ञान केन्द्र, भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान, बरेली द्वारा विश्व खाद्य दिवस का आयोजन  कृषि विज्ञान केन्द्र, भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान, बरेली द्वारा विश्व खाद्य दिवस का आयोजन

इस अवसर पर, कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रभारी, डॉ. बी.पी. सिंह ने अपने संबोधन में कृषक बंधुओं को विश्व खाद्य दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने बताया कि वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाकर जनपद के किसान वर्ष भर सब्जियों का उत्पादन कर रहे हैं और अच्छी आमदनी अर्जित कर रहे हैं। डॉ. सिंह ने गांव के ही एक सफल कृषक, श्री लाल बहादुर जी का उदाहरण देकर बताया की कैसे उन्होंने कृषि विज्ञान केन्द्र से जुड़कर व्यवसायिक स्तर पर मशरूम उत्पादन की शुरुआत की तथा अपने गांव के युवाओं एवं महिलाओं को कृषि एवं पशुपालन से जोड़कर ग्रामीण स्तर पर खाद्य सुरक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरणा के स्रोत बने।

कार्यक्रम में, श्री आर.एल. सागर ने कृषकों को फसल अवशेष प्रबंधन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया की फसल अवशेषों को बायोडीकंपोस्टर की मदद से भूमि मे ही सड़ाकर कृषक बंधु मृदा की उर्वरकता को बढ़ाने तथा फसल के उत्पादन और गुणवत्ता को भी बढ़ा सकते हैं।

कार्यक्रम में आगे, डॉ. शार्दूल विक्रम लाल ने पशु की उत्पादन क्षमता को बनाए रखने के लिए पशु पोषण तथा स्वास्थ्य प्रबंधन पर जानकारी दी तथा श्री दुर्गादत्त ने समेकित कृषि प्रणाली को अपनाकर खाद्य सुरक्षा की बात कही।

इस कार्यक्रम में 77 कृषक (24 महिला कृषक सहित) ने शिरकत की।

(स्रोतः कृषि विज्ञान केन्द्र, भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान, बरेली. यूपी)