Emblem_of_India
Department of Agriculture Research & Education Ministry of Agriculture & Farmers Welfare Government of India
कृषि विज्ञान केन्द्र, भाकृअनुप-भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान, इज्जतनगर, बरेली द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन

14 अगस्त, 2022, बरेली

कृषि विज्ञान केन्द्र, भाकृअनुप-भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान, इज्जतनगर, बरेली (उ॰प्र॰) द्वारा 14 अगस्त 2022 को ग्राम, नवाबगंज, बरेली में आजादी की 75वीं वर्षगाँठ पर आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कृषि विज्ञान केन्द्र, भाकृअनुप-भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान, इज्जतनगर, बरेली द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन  कृषि विज्ञान केन्द्र, भाकृअनुप-भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान, इज्जतनगर, बरेली द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन

इस अवसर पर, मुख्य अतिथि, डॉ॰ महेश चन्द्र, संयुक्त निदेशक, प्रसार शिक्षा ने उपस्थित कृषकों, महिलाओं एवं बच्चों को आजादी के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने आजादी की लड़ाई में शहीद हुए भारत माँ के सपूतों तथा आजादी के बाद हिन्दुस्तान की रक्षा में शहीद हुए सपूतों को याद किया। डॉ. चन्द्र ने कहा कि 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर हम अपने घरों पर तिरंगा लगाकर इस शुभ दिन को यादगार बनायें।

डॉ॰ बृजपाल सिंह, अध्यक्ष, कृषि विज्ञान केन्द्र ने आजादी के समय और आज 75 वर्ष बाद कि परिस्थितियों में आये बदलाव को बताया। उन्होंने यह जानकारी दी कि हमारे पूर्वजों ने अंग्रेजों से लड़कर हमें आजादी दिलायी थी। डॉ. सिंह ने कहा कि देश को सर्वांगीण विकास की राह पर ले जाकर अपने पूर्वजों के सपनों को साकार करना है, हमें अपने घरों पर तिरंगा लगाना है और इस बात का संकल्प लेना है कि एक कृषक के रूप में हम देश की कृषि को आत्मनिर्भर बनाने के लिये कार्य करेंगे।

इस अवसर पर, सामयिक फसलों जैसे धान, गन्ना, मूँग, उड़द तथा तिल के बारे में जानकारी दी गयी तथा ग्रामीण युवाओं को बताया गया कि हमें अपने भोजन में सभी तरह की दालों, सब्जियों, दुग्ध उत्पादों, मौसमी फलों आदि को सम्मिलित करके पौष्टिकता पर विशेष ध्यान देना चाहिए। मोटे अनाजों या उनसे बने विभिन्न व्यंजनों को शामिल करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया। कार्यक्रम में झंडा लगाने और उसको पूरा सम्मान देने के संबन्ध में निर्धारित नियमों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।

आज आयोजित तिरंगा रैली में, कृषि विज्ञान केन्द्र, बरेली द्वारा वितरित तिरंगे झंडे के साथ ग्रामीण महिलाओं, कृषकों तथा बच्चों ने नारे लगाते हुए पूरे गाँव में हर घर तिरंगा के संबन्ध में लोगों को जागरूक किया।

इस कार्यक्रम में, लगभग 27 कृषकों, 21 महिलाओं तथा 39 बच्चों ने भाग लिया।

(स्रोतः केवीके, भाकृअनुप-भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान, इज्जतनगर, बरेली, उ॰प्र॰)