Emblem_of_India
Department of Agriculture Research & Education Ministry of Agriculture & Farmers Welfare Government of India
केवीके, सिरोही, राजस्थान में पोषण अभियान और वृक्षारोपण कार्यक्रम पर राष्ट्रीय अभियान

17 सितम्बर, 2022, सिरोही

पोषण अभियान और वृक्षारोपण कार्यक्रम पर राष्ट्रीय अभियान आज केवीके, सिरोही, राजस्थान में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, डॉ. अशोक कुमार सिंह, उप महानिदेशक (कृषि विस्तार), भाकृअनुप, नई दिल्ली ने "पोषण अभियान तथा वृक्षारोपण पर राष्ट्रीय अभियान" के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि देश भर के सभी कृषि विज्ञान केन्द्र (732) आज अभियान में सक्रिय रूप से शामिल हैं। उन्होंने आने वाले वर्षों में बाजरा के उत्पादन और उत्पादकता को बढ़ाने की रणनीतियों पर भी जोर दिया। इस अवसर पर उनके द्वारा पोषणयुक्त-थाली, किचन गार्डनिंग और बायो फोर्टिफाइड किस्मों पर प्रकाश डाला गया। डॉ. सिंह ने छोटे बाजरा को शामिल करने की आवश्यकता पर विशेष ध्यान देने के साथ भागीदारी प्रदर्शनों के लिए अभ्यासों के स्थान विशिष्ट पैकेज विकसित करने का भी आग्रह किया।

केवीके, सिरोही, राजस्थान में पोषण अभियान और वृक्षारोपण कार्यक्रम पर राष्ट्रीय अभियान   केवीके, सिरोही, राजस्थान में पोषण अभियान और वृक्षारोपण कार्यक्रम पर राष्ट्रीय अभियान

श्री योगेंद्र कुमार, विपणन निदेशक, इफको, नई दिल्ली ने पोषण की स्थिति को बनाए रखने के लिए दैनिक जीवन में सब्जियों और फलों के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि बीज के लिए समर्थन सुनिश्चित किया जाना चाहिए ताकि किसानों के पास विशेष रूप से कृषि महिलाओं के निपटान में सब्जियों की विभिन्न किस्मों का विकल्प हो।

डॉ. एस.के. सिंह, निदेशक, भाकृअनुप-कृषि प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान, जोधपुर ने न्यूट्री-सेंसिटिव एग्रीकल्चरल रिसोर्सेज एंड इनोवेशन (एनएआरआई) के बारे में जानकारी दी, जिसे सभी कृषि विज्ञान केन्द्रों द्वारा अभिसरण मोड में लागू किया जा रहा है। डॉ. सिंह ने पोषक अनाज के अंतर्राष्ट्रीय वर्ष - 2023 के उत्सव और पोषक अनाज के स्वास्थ्य लाभों के बारे में बताया।

निदेशक विस्तार शिक्षा, कृषि विश्वविद्यालय, जोधपुर, स्टेट मैनेजर इफको जयपुर और उप निदेशक कृषि सिरोही ने पोषण से जुड़े विभिन्न बिंदुओं और मानव स्वास्थ्य पर उनकी भूमिका पर जोर दिया।

कृषि महिलाओं और ग्रामीण युवाओं सहित किसानों से संबंधित विभिन्न उपयोगी तकनीकों को प्रदर्शित करने के लिए सार्वजनिक, निजी, गैर सरकारी संगठनों, उद्यमियों आदि द्वारा प्रदर्शनी स्टाल लगाए गए थे।

प्रतिभागियों को सब्जियों के लगभग 250 बीज पैकेट, पपीते के 1000 पौधे, सहजन, आंवला आदि प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में केवीके सिरोही के प्रमुखों और एसएमएस के साथ 100 खेतिहर महिलाओं और 26 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहित 250 से अधिक प्रतिभागियों ने शिरकत की।

(स्रोत: भाकृअनुप-कृषि प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान, जोधपुर)