Emblem_of_India
Department of Agriculture Research & Education Ministry of Agriculture & Farmers Welfare Government of India
केवीके कनेरी ने जंगली सब्जी महोत्सव (रणभाजी महोत्सव) का किया आयोजन

10 अगस्त, 2022, कनेरी, कोल्हापुर

भाकृअनुप-श्री सिद्धगिरि कृषि विज्ञान केन्द्र, कनेरी, कोल्हापुर ने राज्य कृषि विभाग, कोल्हापुर, एटीएमए, कोल्हापुर, एमपीकेवी, राहुरी और शिवाजी विश्वविद्यालय, कोल्हापुर के सहयोग से आज केवीके कनेरी, कोल्हापुर में "जंगली सब्जियों के महोत्सव" का आयोजन किया।

Wild-Vegetables-01

मुख्य अतिथि, श्री संजय सिंह चव्हाण, सीईओ, जिला परिषद, कोल्हापुर ने जंगली सब्जियों के बारे में जन जागरूकता और जंगली सब्जियों के पोषक गुणों के महत्व पर जोर दिया। श्री चव्हाण ने विभिन्न जंगली सब्जियों जैसे चौलाई, सूरन, फिकस, गुलवेल, रुमेक्स, पोर्टुलाका आदि का उल्लेख किया। उन्होंने किसानों से इस क्षेत्र में जंगली सब्जियों के संरक्षण, पहचान तथा प्रलेखन का भी आग्रह किया।

डॉ. यू.बी. होल, एसोसिएट डीन, कृषि महाविद्यालय, कोल्हापुर ने किसानों और शोधकर्ताओं से जंगली सब्जियों पर महत्वपूर्ण जानकारी के प्रसार के लिए एक मजबूत विस्तार सम्पर्क बनाने का आग्रह किया। उन्होंने जंगली सब्जियों का जीनोम बैंक बनाने का भी आग्रह किया।

डॉ. रवींद्र सिंह, प्रमुख, श्री सिद्धगिरि कृषि विज्ञान केन्द्र, कनेरी, कोल्हापुर जंगली सब्जियों पर डेटाबेस बनाने और उपभोक्ताओं को इन जंगली सब्जियों को सीधे बेचने और एफपीओ से जोड़ने के बारे में विस्तार स् चर्चा किया।

श्री जलिंदर पंगारे, डीएसएओ कोल्हापुर के साथ श्री उमेश पाटिल, प्राचार्य, रामेती, कोल्हापुर और श्री भीमाशंकर पाटिल, एडीओ, जिला परिषद, कोल्हापुर उपस्थित थे।

इस कार्यक्रम में लगभग 168 किसानों और खेतिहर महिलाओं ने भाग लिया।

(स्रोत: श्री सिद्धगिरि कृषि विज्ञान केन्द्र, कनेरी, कोल्हापुर)