Emblem_of_India
Department of Agriculture Research & Education Ministry of Agriculture & Farmers Welfare Government of India
भाकृअनुप-एनएएआरएम ने मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन पर केवीके में किसान प्रशिक्षण का किया आयोजन

27 जुलाई, 2022, यागंतीपल्ले

भाकृअनुप-राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान एवं प्रबंधन अकादमी, हैदराबाद द्वारा किसानों के लिए एससीएसपी के तहत फसल उत्पादकता बढ़ाने, मृदा परीक्षण और मृदा स्वास्थ्य के महत्व पर जागरूकता पैदा करने के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण केवीके, यागंतीपल्ले, आंध्र प्रदेश के सहयोग से किया गया।

Soil-Health-01  Soil-Health-02

डॉ. चिरुकमल्ली श्रीनिवास राव, निदेशक, भाकृअनुप-नार्म ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वर्चुअल माध्यम से भाग लिया। उन्होंने मृदा स्वास्थ्य के महत्व, फसल अवशेषों के अतिरिक्त एवं इसकी महत्वपूर्ण भूमिका, मिट्टी में पुनर्चक्रण के लिए स्थानीय रूप से उपलब्ध जैविक सामग्री, मल्च/ खाद और अतिरिक्त उर्वरक पोषक तत्वों की उपयोग दक्षता में सुधार के अलावा सूखा शमन के महत्व के बारे में जानकारी दी।

उर्वरक के उर्वरक के बेहतर उपयोग के तरीकों के साथ-साथ मृदा स्वास्थ्य कार्ड भी वितरित किए गए।

आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले के सात गांवों के चालीस किसानों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।

(स्रोत: भाकृअनुप-राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान एवं प्रबंध अकादमी, हैदराबाद)